स्वाधीनता दिवस पर कपकोट में गूंजे राष्ट्रभक्ति के नारे: पूर्व सैनिक समिति ने राम घाट पर फहराया तिरंगा
कपकोट: स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आज राम घाट, कपकोट में पूर्व सैनिक समिति द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया ने सम्मिलित होकर राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित सैन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से उपस्थित गणमान्य
कैप्टन प्रताप कपकोटी, कैप्टन शेर सिंह कपकोटी, कैप्टन हीरा सिंह, सूबेदार मेजर जमन सिंह बिष्ट, सूबेदार मेजर मान सिंह कपकोटी समेत भारी संख्या में क्षेत्रवासी और पूर्व सैनिक इस ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी बने।
देश की आन, बान और शान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले वीर सैनिकों और पूर्व सैनिकों के त्याग, अदम्य साहस, अनुशासन और राष्ट्रसेवा को हृदय से नमन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि हमारे सैनिकों की वीरता और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव एक प्रेरणापुंज बना रहेगा। स्वतंत्रता दिवस के इस विशेष अवसर पर सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया। साथ ही, एक विकसित एवं सशक्त भारत के निर्माण में अपना पूर्ण योगदान देने का आह्वान किया गया।
![]() |
| सैनिक |


