Header Ad

अभी अभी हुआ बड़ा हादसा बदरीनाथ धाम जा रहा एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा, एक की मौत 17 यात्री घायल

अभी अभी हुआ बड़ा हादसा बदरीनाथ धाम जा रहा एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा, एक की मौत 17 यात्री घायल


हुआ बड़ा हादसा


अभी अभी एक बड़ी दुःखद ख़बर जोशीमठ से सामने आ रही है। उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा के बीच शुक्रवार तड़के बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जोशीमठ के निकट पैनी क्षेत्र में गाजियाबाद से बदरीनाथ धाम जा रहा एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य यात्री घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार टेंपो ट्रैवलर गाजियाबाद से श्रद्धालुओं को लेकर बदरीनाथ धाम की ओर जा रहा था। शुक्रवार सुबह जोशीमठ के समीप पैनी क्षेत्र में वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के समय वाहन में चालक समेत कुल 18 लोग सवार थे।

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार सुनाई देने लगी। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए प्रशासन को सूचना दी। हादसे में गाजियाबाद निवासी महिला श्रद्धालु आरती की मौके पर मौत हो गई। वहीं 17 अन्य यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को पुलिस, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने रेस्क्यू कर 108 एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। बचाव दल ने वाहन में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

ज्योर्तिमठ कोतवाल देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि हादसे में एक महिला की मौत हुई है जबकि 17 यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। चारधाम यात्रा के दौरान हुए इस हादसे ने एक बार फिर पहाड़ी मार्गों पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि प्रशासन ने यात्रियों से सावधानी बरतने और यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.