Header Ad

पीएम श्री विक्टर मोहन जोशी स्मारक रा.इ.कॉ. में किया गया वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित

पीएम श्री विक्टर मोहन जोशी स्मारक रा.इ.कॉ. में किया गया वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित

जिलाधिकारी बागेश्वर



पीएम श्री विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अकांक्षा कोंडे ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर इंटर कॉलेज के प्रधानाध्यापक दीप जोशी ने जिलाधिकारी का बैज अलंकरण और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया ।


जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह आपके जीवन का अत्यंत महत्वपूर्ण चरण है, जिसमें लक्ष्य स्पष्ट और ऊँचे होने चाहिए। उन्होंने आईएएस एवं आईपीएस जैसे प्रतिष्ठित पदों का उदाहरण देते हुए विद्यार्थियों से अभी से अपने लक्ष्य निर्धारित करने, आत्मविश्वास, जज्बे और निरंतर परिश्रम के साथ आगे बढ़ने को कहा। उन्होंने कहा कि समय पर की गई मेहनत ही भविष्य की सफलता सुनिश्चित करती है तथा विद्यार्थियों के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।


कार्यक्रम के दौरान भारतीय स्टेट बैंक द्वारा सीएसआर योजना के अंतर्गत 10 मेधावी छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। सम्मानित छात्राओं में भूमिका बसेड़ा (गोल्ड मेडलिस्ट), गीतांजलि मेहर, मोनिका बबली, हिमानी, गरिमा, खुशबू आर्या, नेहा पांडे एवं गुड्डी आर्या शामिल रहीं। समारोह में विधायक पार्वती दास, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनय कुमार सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.