Header Ad

विधायक सुरेश गढ़िया ने मुख्य सचिव आनंद वर्धन से भेंट कर कपकोट की समस्याओं को लेकर चर्चा की

विधायक सुरेश गढ़िया ने मुख्य सचिव आनंद वर्धन से भेंट कर कपकोट की समस्याओं को लेकर चर्चा की

मुख्य सचिव व विधायक


कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया ने कपकोट की समस्याओं को लेकर आज मुख्य सचिव श्री आनंद वर्धन से भेंट कर कपकोट विधानसभा क्षेत्र की जनहितकारी विकास योजनाओं एवं शासन स्तर पर लंबित प्रस्तावों पर गंभीर व सकारात्मक चर्चा हुई। गढ़िया ने बताया कि कपकोट की धरती, यहाँ के लोगों की उम्मीदें और विकसित और आदर्श कपकोट के संकल्पों को लेकरवार्ता की। बैठक में राजकीय नर्सिंग कॉलेज के भवन निर्माण, उप जिला चिकित्सालय भवन के शीघ्र निर्माण, कपकोट विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में विद्युत लाइनों के सुधारीकरण, सरयू घाटी में विद्युत, बस स्टेशन के निर्माण कार्य, सरयू नदी के विभिन्न तटों में घाट निर्माण कार्य के साथ विधानसभा क्षेत्र कपकोट में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विकास कार्यों में तेजी हेतु विशेष रूप से विचार-विमर्श हुआ।

विधायक सुरेश गढ़िया ने बताया कि मुख्य सचिव द्वारा संबंधित प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया गया। यह बैठक कपकोट क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित होगी। इसी साथ कहा कि कपकोट विधानसभा क्षेत्र को आदर्श और विकसित बनाने के लिए हम पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रहे हैं। हर गाँव, हर परिवार तक विकास की रोशनी पहुँचे, इसी लक्ष्य के साथ निरंतर प्रयास जारी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.