Header Ad

कपकोट के कर्मी-तोली मोटर मार्ग का नाम होगा स्व० श्री हयात सिंह गढ़िया मोटर मार्ग, ग्रामीणों ने किया सरकार का धन्यवाद

कपकोट के कर्मी-तोली मोटर मार्ग का नाम होगा स्व० श्री हयात सिंह गढ़िया मोटर मार्ग 

स्व. श्री हयात सिंह गढ़िया


उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर जनपद के विधानसभा क्षेत्र कपकोट के अंतर्गत आने वाला मोटर मार्ग कर्मी-तोली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क का नाम स्व० श्री हयात सिंह गढ़िया मोटर मार्ग किया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़े हर्ष का विषय है कि कपकोट में विधायक श्री सुरेश गढ़िया की पहल पर कर्मी तोली मोटर मार्ग का नाम स्व० श्री हयात सिंह गढ़िया मोटर मार्ग किए जाने की विधिवत स्वीकृति प्रदान की गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि स्व० श्री हयात सिंह गढ़िया जी का व्यक्तित्व वास्तव में ऐसा था, जो न केवल प्रेरणा देता है, बल्कि जीवन को सही दिशा में ले जाने का मार्ग भी दिखाता है। उत्तराखंड प्रदेश में जनसंघ के संस्थापक सदस्य होने के साथ उन्होंने अपने समर्पण और अथक परिश्रम से संगठन को मजबूत किया और भाजपा की जड़ों को सींचने का कार्य किया, जिसका फल आज हम सब देख रहे हैं।”


स्व० हयात सिंह गढ़िया जी ने आजीवन अविवाहित रहकर निस्वार्थ भाव से समाज सेवा को ही अपना जीवन लक्ष्य बनाया। उन्होंने व्यक्तिगत सुख–सुविधाओं से ऊपर उठकर समाज, संगठन और राष्ट्र के लिए स्वयं को समर्पित कर दिया। यह त्याग और समर्पण आज के समय में दुर्लभ है। वे सादगी, अनुशासन और कर्मठता के प्रतीक थे। उनके विचार, उनका आचरण और उनका जीवन हम सभी के लिए एक आदर्श है। उन्होंने जो मूल्य हमें दिए हैं, वे आने वाली पीढ़ियों को भी सदैव प्रेरित करते रहेंगे। आज आवश्यकता है कि हम उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लें और उनके अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाएँ। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत तोली की ग्राम प्रधान दुर्गा गढ़िया, क्षेत्र पंचायत सदस्य महेश गढ़िया, परिवार के सदस्य प्रदीप गढ़िया, कैप्टन कुंवर सिंह गढ़िया, मनीष सिंह गढ़िया, कंचन सिंह गढ़िया, विष्णु सिंह गढ़िया, हवलदार बलवंत सिंह गढ़िया, मोहन सिंह गढ़िया, भूपाल सिंह गढ़िया आदि ने खुशी व्यक्त कर विधायक सुरेश सिंह गढ़िया का आभार जताया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.