Header Ad

उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ में पुनर्गठन एवं संगठन विस्तार की प्रक्रिया तेज़ी से जारी, जिलाध्यक्षों की हुई नियुक्ति...(UKD)

उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ में पुनर्गठन एवं संगठन विस्तार की प्रक्रिया तेज़ी से जारी, जिलाध्यक्षों की हुई नियुक्ति...
Uttarakhand Kranti Dal (UKD)

Ukd


उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ में पुनर्गठन एवं संगठन विस्तार की प्रक्रिया तेज़ी से जारी है। युवा प्रकोष्ठ के नव नियुक्त अध्यक्ष आशीष नेगी के नेतृत्व में संगठन को मज़बूत बनाने तथा युवाओं को जोड़ने के उद्देश्य से प्रमुख पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की गई हैं।

युवा प्रकोष्ठ की केंद्रीय कार्यकारिणी में:

 • कुलदीप सिंह रावत को पुनः केंद्रीय उपाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।

 • दीपक भाकुनी को केंद्रीय महामंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है।


प्रदेशभर में संगठन विस्तार के अंतर्गत जिला इकाइयों में भी नई नियुक्तियाँ की गई हैं:

 • चम्पावत जिले में अमित बिनवाल को युवा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

 • नैनीताल जिले में हरीश मेवाड़ी को जिलाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी दी गई है।

 • अल्मोड़ा जिले में धर्मवीर नेगी को युवा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।


युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आशीष नेगी ने कहा कि यह पुनर्गठन संगठन में नई ऊर्जा का संचार करेगा और उत्तराखंड के मूल मुद्दो रोजगार, शिक्षा, पलायन रोकथाम और क्षेत्रीय पहचान की लड़ाई को मजबूत आधार प्रदान करेगा। उन्होंने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के लक्ष्यों को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.