Header Ad

Haldwani Accident: सड़क हादसे में युवक की गयी जान, परिजनों में मचा कोहराम

Haldwani Accident: सड़क हादसे में युवक की गयी जान, परिजनों में मचा कोहराम

सांकेतिक फोटो


हल्द्वानी। अभी अभी एक बड़ी दुखद घटना की सूचना हल्द्वानी से सामने आ रही है। जैसे की आपको बता दें हल्द्वानी से लालकुआं के बीच हाईवे दुर्घटनाओं का सबब बनता जा रहा है, तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से कई लोग जख्मी होते जा रहे हैं, यह घटना फिर से हुयी जिसमें एक युवक की जान चली गयी है। सड़क हादसे बड़ा भयावक था तभी कुछ दिनों तक उपचार चला और युवक की उपचार के दौरान बरेली के अस्पताल में मौत हो गई। गोरापड़ाव, हल्द्वानी निवासी 30 वर्षीय प्रेमपाल का करीब एक पखवाड़ा पहले घर से कुछ दूरी पर एक्सीडेंट हो गया था। अज्ञात वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दी थी।


प्राथमिक उपचार के बाद युवक ने लापरवाही बरती और दवाई बंद कर दी। वह पेशे से पेंटर था। तबीयत में सुधार हुआ तो वह काम पर जाने लगा। बुधवार को वह दोबारा बीमार पड़ गया। उसे बरेली के राममूर्ति अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों का दावा है कि गुम चोट को युवक ने नजरअंदाज कर दिया। जिसका इंजाम बहुत बड़ा हुआ और जान चली गयी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.