Header Ad

छात्र संघ चुनाव: बागेश्वर छात्र संघ अध्यक्ष सागर जोशी बने तो कपकोट महाविद्यालय के अध्यक्ष मुकुल शाही बने

छात्र संघ चुनाव: बागेश्वर छात्र संघ अध्यक्ष सागर जोशी बने तो कपकोट महाविद्यालय के अध्यक्ष मुकुल शाही बने
सागर जोशी और मुकुल शाही


आज शनिवार 27 सितंबर को उत्तराखंड के सभी विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव आयोजित किए गए हैं। जिसके तहत सुबह 8 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुए और छात्र-छात्राओं ने दोपहर दो बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कपकोट बागेश्वर में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। समय पर चुनाव के नतीजे घोषित होते ही छात्राओं में ख़ुशी का माहौल बनते गया। बात करें बागेश्वर जिले की तो कहीं एबीवीपी और कहीं NSUI की जीत हुयी । दिलचस्प बात यह है कि कपकोट महाविद्यालय में नया इतिहास रच गया है। स्व० चंद्र सिंह शाही राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कपकोट में निर्दलीय प्रत्याशी मुकुल सिंह शाही छात्र संघ अध्यक्ष चुने गए हैं । जहाँ छात्र छात्राओं में काफी उत्साह दिखने को मिला और मुकुल सिंह शाही ने अपने विपक्ष प्रत्याशी 7 वोट से मात देकर 175 वोट प्राप्त किये वहीं विपक्ष को 168 वोट से संतुष्ट होना पड़ा। दिनेश बसेड़ा उपाध्यक्ष और चांदनी गोगिनी उपाध्यक्षा बनी। मनीषा आर्या सचिव बनी तो सह सचिव बनी प्रियंका बोरा। बागेश्वर छात्रसंघ चुनाव संपन्न होते ही NSUI के सागर जोशी छात्र संघ अध्यक्ष चुने गए, हर्षवर्धन पांडे उपाध्यक्ष घोषित हुए।

बात करें सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर अल्मोड़ा की तो यहां भी NSUI के लोकेश सुप्याल अध्यक्ष पद पर विजयी हुए । 883 वोटों के साथ दीपक लोहनी को हराया। उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह गैड़ा (निर्विरोध निर्वाचित) हुए। छात्रा उपाध्यक्ष निकिता रौतेला विजयी हुयी, और सचिव विशाल बिष्ट बने इनको मिले 780 वोट प्राप्त कर विजयी हासिल की। संयुक्त सचिव बने दिनेश कुमार इनको मिले 845 वोट। कोषाध्यक्ष विनय कनवाल 1050 वोट हासिल कर विजयी। सांस्कृतिक सचिव: दर्शन कुमार (निर्विरोध निर्वाचित) हुए। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि: निखिल कपकोटी की विजयी हुई। कला संकाय प्रतिनिधि अभिषेक पाण्डेय (निर्विरोध निर्वाचित)। दृश्यकला संकाय प्रतिनिधि गौरव पांडे (निर्विरोध), वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि गोविंद प्रसाद (निर्विरोध) चुने गए।