Header Ad

राजेंद्र सिंह कपकोटी बने सुदर्शन वाहिनी संगठन के उत्तराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष Sudarshan Vahini Uttarakhand

राजेंद्र सिंह कपकोटी बने सुदर्शन वाहिनी संगठन के उत्तराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष Sudarshan Vahini Uttarakhand

Rajendra Singh Kapkoti


उत्तराखंड प्रदेश में सुदर्शन वाहिनी संगठन से काफी लोगों का लगाव बढ़ते जा रहा है इसी प्रकार से सुदर्शन वाहिनी ने उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति भी कर दी है। आपको बता दें कि सुदर्शन वाहिनी के प्रदेश संगठन मंत्री जगदीश सिंह गढ़िया एवं रास्ट्रीय अध्यक्ष आजाद विनोद के निर्देशानुसार से एवं संगठन के प्रति निष्ठा भावना को देखते हुए राजेंद्र सिंह कपकोटी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

आपको बता दें कि पूरे देश भर में सुदर्शन वाहिनी संगठन एक अच्छा प्रदर्शन रहते हुए कई कार्यकर्ता संगठन के प्रति जुड़े हुए हैं। सुदर्शन वाहिनी धार्मिक जागरूकता और सामाजिक समर्थन के लिए काम करता है। संगठन लोगों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। संगठन का मानना है कि हर व्यक्ति में कुछ विशेष होता है और हमें उन्हें उस विशेष गुण को विकसित करने में मदद करनी चाहिए। संगठन प्रदेश मंत्री जगदीश सिंह गढ़िया ने बताया कि हमारे संगठन द्वारा चलाई जा रही योजनाएं और कार्यक्रम लोगों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन में सुधार लाने में मदद करते हैं।