दुःखद: बागेश्वर में बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने रौंदा, मौके पर गई जान pickup accident Bageshwar
![]() |
| Bageshwar pickup accident |
राज्य के बागेश्वर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। बता दें कि बागेश्वर के बिलौना सीएमओ गेट के समीप आज बुधवार दोपहर करीब दो बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस मौके पर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई है।
मिल रही जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना में 54 वर्षीय भागुली देवी की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उक्त महिला अस्पताल से लौट रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद महिला सड़क पर गिर गई। मौके पर सड़क में गिरी महिला को परिजन तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन बहुत तेज गति में था। वाहन चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है, वहीं जिला चिकित्सालय पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।

.jpeg)
Thank You