Header Ad

Big News: मासूम हर्षित को जीवनदान की दरकार – एक करुण सार्वजनिक अपील

मासूम हर्षित को जीवनदान की दरकार – एक करुण सार्वजनिक अपील

बागेश्वर (उत्तराखंड) : तीन वर्षीय मासूम हर्षित पांडे, ग्राम जखेड़ा, गरुड़, जनपद बागेश्वर निवासी, अगस्त 2024 में एक गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गया। खेलते समय वह तीन मंजिला इमारत की छत से नीचे गिर गया, जिससे उसके सिर में गहरी चोट व फ्रैक्चर हो गया। वर्तमान में उसका इलाज राममूर्ति स्मारक मेडिकल साइंसेज, बरेली में चल रहा है।

हर्षित (पीड़ित बच्चा)


डॉक्टरों के अनुसार हर्षित की स्थिति गंभीर है और उसका इलाज 1 से 2 वर्षों तक चलेगा, जिसका अनुमानित व्यय 15 लाख रुपये है। अब तक परिवार अपनी पूरी जमा पूंजी खर्च कर चुका है। इस बीच हर्षित के पिता नवीन पांडे भी कार्यस्थल पर फिसलकर गिर गए और उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया है, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत चिंताजनक हो गई है।


इस संकट की घड़ी में परिवार ने समाज से सहयोग की अपील की है। दीया सोसाइटी के सचिव गंगा सिंह बसेड़ा ने बताया कि मित्रों,रिश्तेदारों, दीया सोसाइटी और उम्मीद संस्था के सहयोग से अब तक ₹55,000 की सहायता राशि एकत्र की जा चुकी है, किंतु लक्ष्य अभी दूर है। सभी संवेदनशील नागरिकों, संस्थाओं व समाजसेवियों से निवेदन है कि इस मासूम की जान बचाने के लिए यथासंभव आर्थिक सहायता प्रदान करें।


सहायता भेजने का विवरण:

🔹 Google Pay / UPI नंबर: 9917126485

🔹 खाता संख्या: 8739001100001121

🔹 IFSC कोड: PUNB0873900

🔹 खाता धारक का नाम: विमला पांडे

आपका छोटा सा सहयोग हर्षित के जीवन में आशा की किरण बन सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.