Header Ad

उत्तराखंड में Corona का अलर्ट जारी, क्या फिर से वापसी करेगा कोविड? निर्देश जारी

उत्तराखंड में Corona का अलर्ट जारी, क्या फिर से वापसी करेगा कोविड? निर्देश जारी

कोविड 19


देश के कई हिस्सों में एक बार फिर कोविड (Corona) मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, जिसे देखते हुए उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है. राज्य के सभी अस्पतालों को संक्रमितों की जांच बढ़ाने और सर्विलांस सिस्टम को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं. Corona को लेकर उत्तराखंड में अलर्ट जारी।

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार की ओर से जारी निर्देशों में स्पष्ट कहा गया है कि अस्पताल किसी भी संदिग्ध मामले को नजर अंदाज न करें और कोविड की टेस्टिंग में किसी भी तरह की ढिलाई न बरती जाए. साथ ही, जिला स्तर पर सर्विलांस टीमों को भी सक्रिय करने को कहा गया है, ताकि समय रहते संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके।

क्या फिर लौटेगा मास्क और दूरी का दौर?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो अगर सावधानी बरती गई तो इस बार हालात गंभीर नहीं होंगे. लेकिन लापरवाही भारी पड़ सकती है. इसलिए आमजनता से सतर्क रहने की अपील की है. साथ ही कोरोना से बचने के लिए लोगों से भीड़भाड़ से जाने से बचने, मास्क पहनने और हाथों की साफ-सफाई रखने की अपील की है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.