Header Ad

Chaha ko hotel song चाहा कु होटल 2.0 वीडियो गीत यूट्यूब से क्यों हटाया गया? इस वीडियो से क्यों हुआ बवाल... पढ़ें खबर

Chaha ko hotel song चाहा कु होटल 2.0 वीडियो गीत यूट्यूब से क्यों हटाया गया? इस वीडियो से क्यों हुआ बवाल...

Video short


बीते दिनों पहले मसकबीन स्टूडियो यूट्यूब चैंनल द्वारा चाहा को होटल 2 रिलीज हुआ था। अब यह गीत का यूट्यूब पर नजर नहीं आ रहा है। सभी संगीत प्रेमी उस गीत को यूट्यूब पर सर्च कर रहे हैं। इस वीडियो गीत का अचानक से यूट्यूब से क्यों डिलीट हुआ यह सभी के मन में है। युवा गायक मनोज आर्य एवं ममता आर्य की आवाज में रिलीज यह गीत को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा था। इस वीडियो को एक दिन में ही एक लाख से अधिक लोगों ने यूट्यूब पर देख लिया था। काफी तेजी से वायरल हो रहा वीडियो आखिर क्यों हटाया गया। यह सवाल सभी के मन में है। 


आओ जानते हैं क्यों हटा यूट्यूब से अचानक "चाहा कु होटल 2.0" वीडियो गीत 

मिल रही जानकारी के मुताबिक चाहा कु होटल वीडियो गीत में एक जीवित महिला को मृत घोषित दिखाने को लेकर बड़ा बवाल हुआ है। यह महिला चिपको एवं झपटो छीनो आंदोलन के नेता रहे स्व धन सिंह राणा की जीवित पत्नी को इस वीडियो में मृत दिखाया गया। वीडियो देखने के बाद यह बड़ा बवाल मच गया।  इस वीडियो में सुपरस्टार अभिनेत्री स्वेता महरा एवं अजय सोलंकी के अभिनय किया है। 

बताया जा रहा है कि स्व धन सिंह राणा के पुत्र नरेंद्र राणा ने जोशीमठ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें बताया गया कि बिना अनुमति के वीडियो में उनकी माता की फोटो का उपयोग किया गया है।  और वीडियो में मृत दिखाया गया है। जबकी वह ठीक तरह से स्वस्थ और जीवित हैं। यह वीडियो सामाजिक एवं मानसिक रूप से अपमानजनक है। नरेंद्र राणा ने बताया कि उनकी बात वीडियो गीत निर्माता से बात हुई तो वह वर्तमान में लंदन में है। और वीडियो में बदलाव संभव नहीं है। जिसके बाद राणा परिवार ने पुलिस को सख्त कार्यवाही करते हुए वीडियो की मांग की। 

आपको बता दें कि हमारी टीम द्वारा वीडियो गीत को यूट्यूब पर सर्च करने पर वीडियो नहीं पाई गई। जिससे यह पता चलता है की अब यह वीडियो पुलिस की कार्यवाही करने के बाद यूट्यूब चैनल से हटाया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.