Header Ad

हटाने के बाद पुनः यूट्यूब पर आ गया Chaha ko hotel song चाहा कु होटल 2.0 वीडियो गीत, दर्शक हुए खुश

हटाने के बाद पुनः यूट्यूब पर आ गया Chaha ko hotel song चाहा कु होटल 2.0 वीडियो गीत, दर्शक हुए खुश 

उत्तराखंड संगीत प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी आयी है बता दें कि बीते दिनों पहले मसकबीन स्टूडियो यूट्यूब चैंनल ने चाहा को होटल 2 )Chaha Ko hotel) वीडियो गीत रिलीज किया था। जिस वीडियो को सिर्फ दो दिन में करीब 1 लाख 70 हजार लोगों द्वारा यूट्यूब पर देख लिया था। जिसके बात वीडियो में एक फोटो को लेकर बवाल हुआ, जिस कारण से वीडियो को यूट्यूब से हटाना पड़ा। वीडियो हटाने के बाद वीडियो कई दर्शक दुःखी थे और वीडियो को लोग खूब पसंद भी कर रहे थे। वीडियो को हटाने के बाद अब संगीत प्रेमियों के लिए खुशखबरी है कि चाहा कु होटल 2.0 वीडियो गीत को यूट्यूब पर अपलोड कर दिया गया है। वीडियो में जो फोटो को लेकर बवाल हुआ था उस फोटो को ए आई द्वारा एडिट कर वीडियो को पुनः अपलोड किया गया। अब चाहा कु होटल 2.0 गीत यूट्यूब पर दर्शकों ने देखना शुरु कर दिया है। 

आ गया चाहा कु होटल वीडियो गीत


आपको बता दें कि वीडियो को डिलीट करने के बाद हमारी टीम ने मशकबीन स्टूडियो टीम से दूरभाषा पर बात की। तभी काफी निराश थे। उन्होंने बतया की वीडियो बनाने में हमारी टीम ने रात दिन एक कर काफी मेहनत की थी । जो की दर्शकों द्वारा काफी पसंद एवं सराहना भी की तभी किसी कारणवस वीडियो को हटाना पड़ा। और उन्होंने कहा था कि जल्द ही हमारी टीम इस वीडियो में काम कर रही है जो की जल्द ही दर्शकों के बीच में  रिलीज किया जायेगा।


वीडियो गीत  सुनें - Chaha Ko hotel 2.0 New Song Kumaoni


चाहा कु होटल 2.0 वीडियो गीत को पुनः अपलोड करने के बाद फिर से हमारी टीम ने मदकबीन टीम से बात की और उन्हें बधाई भी दी , तभी उन्होंने बताया कि हमारी टीम ने वीडियो यूट्यूब से वीडियो हटने के बाद काफी मेहनत की और इस वीडियो में करीब 30 से 40 क्लिप को AI द्वारा विफिलिस कर वीडियो को पुनः दर्शकों के बीच लाया गया। इस वीडियो में बिना पैसे, समय की परवाह ना करते हुए भी वीडियो निर्माता द्वारा पुनः वीडियो में सुधार कर अपलोड कर दिया गया है। उन्होंने लाखों व्यूज की भी परवाह नही करते हुए अपनी पहाड़ की संस्कृति को उजागर करने एवं देश विदेशों तक गीत के माध्यम से प्रचार प्रसार करने में बहुत बड़ा कार्य किया है। इस तरह के निर्माता उत्तराखंड संगीत जगत में कम ही मिलेंगे जिन्होंने कई लोगों को रोजगार एवं नाम दिया है और आज मसकबीन स्टूडियो काफी मशहूर चैनल एवं पसंदीदा बनते जा रहा है।

युवा गायक मनोज आर्य एवं ममता आर्य की आवाज में रिलीज यह गीत को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा। इस वीडियो को दुबारा अपलोड करने के बाद भी हजारों लोगों ने यूट्यूब पर देख लिया। काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुपरस्टार अभिनेत्री स्वेता महरा एवं अजय सोलंकी ने अभिनय किया है। इनकी जोड़ी ने उत्तराखण्ड में धमाल मचाया है। इनके चाहने वालों को चाहा कु होटल गीत आने का बेसब्री से इंतजार था। श्वेता महारा इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं । आये दिन हर नए अंदाज में नजर आती हैं। श्वेता के सोशल मीडिया पर लाखों फैन फॉलोइंग हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.