Header Ad

Kapkot: विधायक सुरेश गढ़िया ने किया भनार मंदिर का विधिवत लोकार्पण, ₹50 लाख से होगा सौंदर्यीकरण

विधायक सुरेश गढ़िया ने किया भनार मंदिर का विधिवत लोकार्पण, ₹50 लाख से होगा सौंदर्यीकरण

विधायक गढ़िया एवं अन्य


विगत वर्षों के भांति इस वर्ष भी त्रियोदशी का मेला आयोजित किया जा रहा है। आज ग्राम पंचायत भनार (सुमाल गाँव) में आयोजित त्रियोदशी मेले में कपकोट विधायक सुरेश गड़िया पहुँचे। साथ ही भगवान बजैंण देवता के दर्शन कर समस्त प्रदेश वासियों के सुख,समृद्धि व ख़ुशहाली के लिए मंगलकामना की। इस अवसर पर प्रदेश मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत संस्कृति विभाग उत्तराखंड सरकार द्वारा कपकोट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बज्यैंण देव मंदिर भनार के सौंदर्यीकरण कार्य (लागत ₹50 लाख)  विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर समस्त स्थानीय माताओं, बहनों, बड़े-बुजुर्गों एवम युवाओं से आत्मीय भेंट-वार्ता कर हालचाल जाना।

लोकार्पण


इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव , विक्रम शाही , पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह कोरंगा , हरीश मेहरा , ग्राम प्रधान भूपाल राम, पुष्कर सिंह, मोहन सिंह, कुंजर सिंह, ख़ुशाल सिंह सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.