Header Ad

Kapkot: कपकोट के लाहुर गाँव में हुए कई मकान ध्वस्त , विधायक सुरेश गढ़िया ने किया निरीक्षण

कपकोट के लाहुर गाँव में हुए कई मकान ध्वस्त , विधायक सुरेश गढ़िया ने किया निरीक्षण
कपकोट विधायक गड़िया


राज्य के कई जिलों में भारी बारिश होने से काफी नुकसान हुआ है। वहीं विगत दिनों से लगातार भारी अतिवृष्टि व बरसात से जनपद बागेश्वर के कपकोट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत लाहुर में भी भारी नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि लाहुर निवासी भागीचंद्र सिंह व खीम सिंह का आवास क्षतिग्रस्त तथा मवेशी दब गए हैं। जहाँ आज कपकोट के विधायक सुरेश गड़िया ने ग्राम पंचायत लाहुर जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनको राहत सामग्री एवं मुआवजा प्रदान किया।

इसी के साथ ही विधायक ने राजस्व व आपदा प्रबंधन विभाग को पीड़ित परिवारों हेतु राहत सामग्री एवं मुआवजा व हर संभव सहयोग प्रदान करने के दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान संपूर्ण सरयू घाटी के मोटर मार्गों व आस पास के क्षेत्रों के विभिन्न आपदा ग्रस्त स्थानों का स्थलीय निरीक्षण कर आपदा से हुए नुक़सान का ज़ायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी से वार्ता कर अतिशीघ्र पीड़ित परिवारों को राहत प्रदान करने हेतु तत्काल आपदा प्रबंधन हेतु समुचित प्रबंध करने के दिशा-निर्देश दिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.