Header Ad

Dehradun: सांस्कृतिक चेतना के लिए "अभ्युदय वात्सल्यम्" संस्था द्वारा "सांस्कृतिक -उत्सव" कार्यक्रम का किया जा रहा आयोजन

विधायक कपूर एवं पूजा अर्चना करते संस्था संस्थापक 

सांस्कृतिक चेतना के लिए "अभ्युदय वात्सल्यम्" संस्था द्वारा "सांस्कृतिक -उत्सव" कार्यक्रम का किया जा रहा आयोजन

उत्तराखंड में विभिन्न विद्यालयों, संस्थानों , सार्वजनिक स्थानों पर अपने विरासत एवं संस्कृति के प्रति चेतना के लिए 'सांस्कृतिक -उत्सव' कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत सहस्त्रधारा रोड स्थित नागल हटनाला स्थित प्राचीन शिव मंदिर, अन्य मंदिरों देवालयों के साथ साथ, यमुना कालोनी स्थित मंदिर की साफ सफाई में सहयोग किया गया। स्वयंसेवकों द्वारा पूजा अर्चना करते हुए लोक-मंगल की कामना की गई। कार्यक्रम का संचालन अभ्युदय वात्सल्यम्" संस्था के संस्थापक  डॉ0 अशोक कुमार मिश्र 'क्षितिज' द्वारा किया जा रहा है। 


सांस्कृतिक उत्सव कार्यक्रम में रंगकर्मी शिव कुमार, लोकगयक हरीश मेहरा 'हरदा' नैनोई, नन्दी मेहरा, भाजपा महानगर युवा मोर्चा अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट,आचार्य शशिकांत दुबे लोक गायक मनोज सावंत, विपुल मिश्रा, विवेक श्रीवास्तव, प्रमोद बेलवाल, अजयकान्त शर्मा, इनारा तलवार, विश्वविजय मिश्रा, अतुल गुप्ता, द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा है। सांस्कृतिक उत्सव कार्यक्रम के क्रम में दिनांक 14 जनवरी 2024 दिन रविवार को राजधानी देहरादून के यमुना कॉलोनी स्थित अटल पार्क के समीप अभ्युदय वात्सल्यम् संस्था द्वारा के द्वारा उत्तरायणी कौतिक एवं मकर संक्रांति उत्सव 2024 का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि अभ्युदय वात्सल्यम् संस्था द्वारा सांस्कृतिक उत्सव का भी आयोजन किया जा गया जिसका शुभारंभ मकर संक्रांति एवं उत्तरायणी कौतिक की आयोजन के साथ हुआ जो 22 जनवरी 2024 तक अयोध्या में प्रभु श्रीराम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की तिथि तक यानी 22 जनवरी 2024 तक चलेगा ।

डॉ. अशोक कुमार समेत अन्य 


आज के कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैंट विधायक सविता कपूर और सचिव एच एस सेमवाल द्वारा  दीपप्रज्वलित कर किया गया । इस अवसर पर उत्तराखंड में शासन में संस्कृति, महिला बाल विकास और सिंचाई विभाग के सचिव हरिशचंद्र सेमवाल ने नशामुक्ति को लेकर "अभ्युदय वात्सल्यम्" संस्था द्वारा जारी पोस्टर का विमोचन किया। वही उन्होंने कहा कि प्रदेश में तेजी से बढ़ता जा रहा नशे का प्रकोप के रोक -थाम में यह पोस्टर बेहद उपयोगी साबित होगा। उन्होने कहा कि सरकार भी अपने स्तर पर नशे के खिलाफ बेहद गंभीरता से कदम उठा रही है। "अभ्युदय वात्सल्यम्" संस्था की अध्यक्ष एवं निदेशक डॉ (श्रीमती) गार्गी मिश्रा ने कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि,विशिष्ट अतिथि, सभी अतिथियों, आमंत्रित गणों के प्रति अपना व्यक्त किया। गार्गी मिश्रा ने बताया कि संस्था द्वारा सांस्कृतिक उत्सव का कार्यक्रम दिनांक 14 जनवरी 2024 से  दिनांक 22 जनवरी 2024 तक किया जा रहा है।