Header Ad

Uttarakhand news: शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला कुमाऊं मंडल में 58 एलटी शिक्षकों का तबादला LT teachers transfer

Teachers transfer

Uttarakhand news: शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला कुमाऊं मंडल में 58 एलटी शिक्षकों का तबादला LT teachers transfer 

शिक्षा विभाग उत्तराखंड का बड़ा फैसला, कुमाऊँ के सभी जिलों में पारस्परिक स्थान्तरण के अंतर्गत 58 सहायक अध्यापकों का तबादला कर दिया गया है। शिक्षा विभाग के मंडलीय कार्यालय द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है कि 50 एलटी शिक्षक सामान्य शाखा जबकि 8 सहायक अध्यापक महिला शाखा के शामिल हैं। आपको बता दें कि शासन के निर्देशों के क्रम में अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊँ की ओर से मंडल के सभी जिला एवं ब्लॉक स्तर के पारस्परिक स्थानातरण को लेकर ब्यौरा मांगा गया था। 

जिसमे मंडल भर के करीब दो सौ शिक्षकों की और से आवेदन किया गया। अब अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊँ लीलाधर व्यास की  ओर से स्थान्तरण कर दिया गया है। विभिन्न विषयों के कुल 58 शिक्षकों को सुगम से दुर्गम तथा दुर्गम से सुगम के क्षेत्रों में तैनाती के आदेश दे दिए हैं। वहीं राजीकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ गोकुल सिंह मर्तोलिया ने पारस्परिक स्थान्तरण की पहली सूची जारी करने का आभार जताया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.