Header Ad

Uttarakhand: अल्मोड़ा के लक्ष्य का संतोष ट्रॉफी उत्तराखण्ड फुटबॉल टीम के लिए हुआ चयन, ख़ुशी का मौहाल...

Lakshya dharmashttu

Uttarakhand: अल्मोड़ा के लक्ष्य का संतोष ट्रॉफी उत्तराखण्ड फुटबॉल टीम के लिए हुआ चयन, ख़ुशी का मौहाल...
Lakshya dharmashttu Football team select

राज्य में युवा शक्ति जहाँ हर क्षेत्र में अपना कामयाबी हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। आपको ऐसे ही एक युवा से रूबरू कराने जा रहे हैं जो की संतोष ट्रॉफी में अपना हुनर का जादू दिखाने जा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं राज्य के अल्मोड़ा जिले के रहने वाले लक्ष्य धर्मशक्तू की। जिनका चयन उत्तराखण्ड फुटबॉल टीम संतोष ट्रॉफी में हुआ है। आपको बता दें की इस प्रतियोगिता का आयोजन पंजाब के अमृतसर में होने जा रहा है। जिसमें राष्ट्रीय स्तर की टीमें शामिल होंगे।

Almora: Lakshya dharmashttu Football team select

मिल रही जानकारी के अनुसार उत्तराखण्ड के अल्मोड़ा जिले के महारगाड़ घाटी के कानोली गाँव निवासी जो वर्तमान में खत्याड़ी के निवासी लक्ष्य धर्मशक्तू का चयन संतोष ट्रॉफी उत्तराखण्ड फुटबॉल टीम में हो गया है। आपको बता दें कि लक्ष्य के पिता हीरा सिंह धर्मशक्तू जीबी पंत पर्यावरण संस्थान कोसी कटारमल में कार्यालय अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। लक्ष्य की इस उपलब्धि से जहाँ उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है। वहीं पुरे क्षेत्र में भी ख़ुशी की लहर है, लक्ष्य को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.