Header Ad

संदीप सोनू का "ओ रंगीली धना" वीडियो गीत के बाद अब रिलीज होगा "बिंदुली" Binduli वीडियो गीत, इस दिन होगा रिलीज

Binduli song

पहली बार कुमाँऊनी वीडियो गीत में नजर आएगी हिमाचल प्रदेश की सुपरहिट अभिनेत्री सखीना नेगी 21 अक्टूबर को होगा रिलीज़
Sandeep sonu news video song binduli

उत्तराखंड की संस्कृति को एक अलग पहचान देने वाले तथा युवा दिलों में हमेशा बसने वाले लोकगायक संदीप सोनू का ओ रंगीली धना वीडियो गीत के बाद अब बिंदुली वीडियो गीत (binduli video song) आने वाला है। संदीप सोनू एक के बाद एक सुपरहिट गीतों के साथ वापसी कर रहे हैं। बिंदुली वीडियो गीत को लेकर लोकगायक संदीप सोनू ने हमारी टीम से की बात में बताया कि नयां वीडियो गीत बिंदुली 21 अक्टूबर 2023 को रिलीज किया जायेगा। इस वीडियो गीत को संदीप सोनू ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड होगा। उन्होंने कहा कि इस वीडियो की खास बात यह है कि पहली बार हिमाचल प्रदेश की सुपरहिट अभिनेत्री सखीना नेगी ने  अभिनय किया है जो दर्शकों को वीडियो काफी पसंद आएगी।

शूटिंग की फोटो


Sandeep sonu news video song

लोकगायक संदीप सोनू ने बताया कि ओ रंगीली धना, मोंटी चचा, मेरी गाड़ी, जनम जनम, फवां बाघ रे, रीना, बरंडी बोतल जैसे सुपरहिट गीत को दर्शकों ने काफी पसंद किए और इस वीडियो गीत को भी लोग काफी पसंद करेंगे। बिंदुली गीत की शूटिंग कुमाऊँ द्वार हल्द्वानी, गौलापार, भीमताल, भवाली आदि खूबसूरत वादियों में फिल्मया गया है। सखीना नेगी और अजय की जोड़ी ने वीडियो में चार चांद लगा दिया है। इस बिंदुली गीत को सागर शर्मा ने रिकॉर्ड किया तथा संगीत चंदन ने दिया है। दलीप कुमार ने इस गीत के बोल लिखे हैं जो बेहतरीन तरीके से संकलन किया है। कोरियोग्राफर चंदन नेगी हैं तथा वीडियो निर्देशक राजेश जोशी हैं। नितेश बिष्ट और जीतेन्द्र कश्यप द्वारा कैमरा किया गया और नितेश बिष्ट ने वीडियो की एडिडटिंग की गयी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.