Header Ad

Uksssc पेपर लीक मामले में नक़ल माफिया हाकम सिंह समेत तीन को मिली जमानत

Hakam Singh UKSSSC

Uksssc पेपर लीक मामले में नक़ल माफिया हाकम सिंह समेत तीन को मिली जमानत

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) पेपर लीक केस के आरोपी हाकम सिंह को करीब सालभर बाद आज सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। हाकम सिंह के साथ ही शशिकांत और विपिन बिहारी को भी सुप्रीम कोर्ट ने बेल दी है। बताया जा रहा है कि पेपर लीक केस आरोपी हाकम सिंह को पिछले वर्ष 14 अगस्त 2022 को पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार किया था जब वह पंजाब नंबर की कार से उत्तरकाशी के आराकोट होते हुए हिमाचल प्रदेश की सीमा में घुसकर फरार होने की फिराक में था। उस समय हाकम की यह चालाकी नाकामयाब रही । आपको बता दें कि हाकम सिंह पिछले वर्ष अगस्त से देहरादून की सुधोवाला जेल में बंद है। आज खबरों के मुताबिक हाकम सिंह की जमानत की स्वीकृति का निर्णय ज्ञानी न्यायाधीश ए.एस. बोपन्ना और प्रशांत कुमार मिश्रा ने बहस सुनने के बाद जमानत मंजूर की।

Hakam Singh UKSSSC

इसके अलावा हाकम के साथ इसी मामले में विपिन बिहारी और शशिकांत को भी जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट के सोमवार के सुनवाई में यह रिहा करने का निर्णय लिया, जिसको देख राज्य सरकार ने जमानत के खिलाफ कड़ा विरोध किया, विरोध कहते हुए यह कहा गया कि ये व्यक्तियों के पास मामले को प्रभावित करने की संभावना है। हाकम सिंह के वकील ने ट्रायल में होने वाली देरी और एक साल की कारावास को जमानत मांगने के योग्य माना, जिसके परिणामस्वरूप उन्होंने न्यायालय में जमानत की गुजारिश की। दोनों पक्षों के तर्कों को सुनने के बाद, सुप्रीम कोर्ट ने हाकम सिंह और दूसरों को जमानत दे दी। हाकम सिंह को पिछले साल थाईलैंड से वापस आने के बाद एक भर्ती घोटाले के संबंध में गिरफ्तार किया गया था। जिससे प्रदेश के युवाओं में रोष प्रदर्शन किया जा रहा है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.