Header Ad

Bageshwar: कुमाऊं रेजिमेंट का जवान का इलाज के दौरान हुआ निधन, सैन्य सम्मान के साथ हुई सैनिक की अंत्येष्टि

Jitender singh kumaon regiment

सैनिक जितेंद्र सिंह 29 वर्षीय की 17 कुमाऊं रेजिमेंट में कानपुर में तैनाती थी। जवान का काफी समय से लखनऊ में ब्रेन ट्यूमर का इलाज चल रहा था

राज्य के बागेश्वर जनपद से एक दुखद खबर सामने आ रही है। देवभूमी उत्तराखंड ने अपना एक जवान और खो दिया है। जवान बागेश्वर के बड़ेत, पालनीकोट निवासी था। जिनका लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। जवान के पार्थिव शरीर सरयू-गोमती संगम पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। खबरों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक सैनिक जितेंद्र सिंह 29 वर्षीय की 17 कुमाऊं रेजिमेंट में कानपुर में तैनाती थी। जवान का काफी समय से लखनऊ में ब्रेन ट्यूमर का इलाज चल रहा था। जिसके बाद इलाज के दौरान ही उन्होंने दुनियां को अलविदा कह दिया। जहाँ इस खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

Jitender singh kumaon regiment

उनके पार्थिव शरीर को नायब सूबेदार हरीश जोशी के नेतृत्व में सेना की टुकड़ी कानपुर से बागेश्वर लाई, बागेश्वर में उनके आवास से रविवार को अंतिम यात्रा निकली गयी। इस दौरान कपकोट के विधायक सुरेश गढि़या भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। सरयू-गोमती संगम पर बने श्मशान घाट में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, पूर्व सैनिकों, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी गंगा सिंह बिष्ट, सहायक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी आरसी तिवारी ने उन्हें पुष्प चक्र अर्पित किए। इस खबर से पूरा क्षेत्र शोक जता रहा। इस दौरान कौसानी से आई सिग्नल कोर की टुकड़ी ने उन्हें अंतिम सलामी दी। बताया जा रहा है कि दो साल पहले जितेंद्र की शादी बबीता से हुई थी। उनके पिता बहादुर सिंह सेना से सेवानिवृत्त हैं, जबकि मां मुन्नी देवी कुशल गृहिणी हैं। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, राजेंद्र सिंह टंगड़िया, पूर्व सैनिक संगठन के कैप्टन भूपेश दफौटी, विशन ठठोला, बीएस बजेठा आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.