हरसीला-पुड़कूनी मोटर मार्ग में भ्रष्टाचार के आरोप: क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि ने दी PWD कार्यालय में तालाबंदी और धरने की चेतावनी
घटिया निर्माण कार्य: हरसीला-पुड़कूनी मोटर मार्ग पर केवल खानापूर्ति के लिए डामरीकरण किए जाने का आरोप।
बिगड़ती स्थिति: रोड, नाला और कौंच (ड्रेनेज) की स्थिति बेहद गंभीर; बनते ही उखड़ रहे हैं निर्माण कार्य।
बड़ी चेतावनी: PWD विभाग और ठेकेदार को 1 हफ्ते का अल्टीमेटम; मांगें पूरी न होने पर कपकोट PWD कार्यालय में धरने का ऐलान।
बागेश्वर जिले के अंतर्गत आने वाले हरसीला-पुड़कूनी मोटर मार्ग के निर्माण कार्य में भारी अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के गंभीर मामले सामने आए हैं। क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि धीरज गढ़िया ने लोनिवि (PWD) विभाग और संबंधित ठेकेदार पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए इसे "महा घोटाले" की भेंट चढ़ने का आरोप लगाया है।
क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि धीरज गढ़िया ने बताया कि क्षेत्रवासियों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद उन्होंने कल खुद मौके पर जाकर सड़क और नालियों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सड़क पर सिर्फ कागजी और 'कामचलाऊ' डामरीकरण कर औपचारिकता पूरी कर दी गई है, जबकि जमीनी हकीकत यह है कि रोड, नाला और कौंच पूरी तरह जर्जर स्थिति में हैं। स्थिति इतनी दयनीय है कि आज नाला और सड़क बनाई जा रही है और पीछे से वह लगातार टूट रही है।
चेतावनी को किया गया नजरअंदाज
श्री गढ़िया ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि जब सड़क पर डामरीकरण का कार्य चल रहा था, तभी उन्होंने विभाग को चेतावनी दी थी कि कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ किया जाए। उन्होंने मौके की लोकेशन दिखाते हुए विभाग को आगाह किया था कि संबंधित जगह पर सड़क धंसी हुई है, इसलिए नए सिरे से जड़ से दीवार लगाकर तब डामरीकरण किया जाना चाहिए। लेकिन विभाग ने जनता की सुरक्षा को ताक पर रखकर इस चेतावनी को अनसुना कर दिया, और आखिरकार वही हुआ जिसकी आशंका पहले से जताई जा रही थी।
जनता की गाड़ी कमाई की बर्बादी
सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि जनता के टैक्स और गाड़ी की कमाई के पैसों को इस तरह पानी में बहाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हरसीला-पुड़कूनी मोटर मार्ग का कार्य पूरी तरह PWD विभाग के अधीन आ
![]() |
हरसीला-पुड़कूनी मोटर मार्ग |
ता है, इसलिए इस पूरे घोटाले और लापरवाही की नैतिक और प्रशासनिक जिम्मेदारी संबंधित विभाग और ठेकेदार की ही है।
एक हफ्ते का अल्टीमेटम, वरना होगा उग्र आंदोलन
क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि धीरज गढ़िया ने विभाग को कड़ा अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि एक हफ्ते के भीतर मोटर मार्ग, नाला और कौंच आदि की स्थिति को ठीक कर गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं किया गया, तो उसके ठीक अगले दिन क्षेत्रवासियों को साथ लेकर PWD कार्यालय, कपकोट में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

