Header Ad

Dehradun News: 11 साल की बच्ची पर झपटे गुलदार से भिड़ा पालतू कुत्ता, बचाई मासूम की जान

गुलदार का आंतक

एक बच्ची अपने आंगन में खेल रही थी। तभी एक गुलदार उस पर झपटा तो उनके पालतू कुत्ते ने गुलदार पर हमला बोल दिया। जैसे ही  गुलदार ने बच्ची को तो छोड़ दिया लेकिन वैसे ही पर झपटा और कुत्ते को अपना निवाला बना लिया

प्रदेश में दिनों-दिन गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है। राज्य के कई क्षेत्रों इस तरह की घटना कई बार सुनने को मिलती है। आज एक घटना फिर से सामने आयी है । बीते गुरूवार देर शाम एक बच्ची अपने आंगन में खेल रही थी। तभी एक गुलदार उस पर झपटा तो उनके पालतू कुत्ते ने गुलदार पर हमला बोल दिया। जैसे ही  गुलदार ने बच्ची को तो छोड़ दिया लेकिन वैसे ही पर झपटा और कुत्ते को अपना निवाला बना लिया। सामने आ रही ख़बर के मुताबिक गुरूवार को ग्राम पंचायत मारखम ग्रांट के बुल्लावाला में देर शाम को 11 साल की एक बच्ची अपने आंगन में खेल रही थी। और तभी अचानक कहीं से वहां गुलदार जाता है और छोटी सी बच्ची को झपटा मार देता है। लेकिन इसी दौरान वहां पर उनका पालतू कुत्ता मौजूद  रहता है। और जैसे उस बच्ची पर हमला बोलता है। 

तभी पालतू कुत्ते ने गुलदार पर हमला बोल दिया। कुत्ते के हमले के कारण गुलदार ने बच्ची को छोड़ दिया पर कुत्ते को मार दिया। ऐसे कुत्ते ने अपनी जान देकर एक मासूम बच्ची की जान बचा दी। इलाके में आए दिन गुलदार की सक्रियता बनी हुई है। कभी घरों के आंगन में तो कभी घरों के आस-पास गुलदार को देखा जा रहा है। वहीं आबादी वाले क्षेत्रों में लगातार राजा जी टाइगर रिजर्व से गुलदार के आने के कारण ग्रामीणों में डर का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस मामले में वन विभाग निष्क्रिय बना हुआ है। बताया जा रहा है लगातार गांव में आ रहे गुलदार के मामले को वन विभाग गंभीरता से नहीं ले रहा है और ना ही इस ओर कोई ध्यान दे रहा है। वन विभाग की लापरवाही से कभी भी कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है जिस तरह से होते जा रहे हैं, इस प्रकार की लापरवाही न बरतें तो जनहानि हो सकती है। ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। गांव वालों का कहना है कि अब तक किसी भी वन विभाग के अधिकारी ने आकर यहां निरीक्षण तक नहीं किया है। इस लिए जल्द से जल्द वन विभाग द्वारा संचालित किया जाना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.