Header Ad

Breaking News : अल्मोड़ा हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग क्वारब पुल हल्के वाहनों के लिए खोला गया

क्वारब पुल

नैनिताल अल्मोड़ा पिथौरागढ़ और हल्द्वानी को जोड़ने वाला पुल पर गुरुवार देर रात करीब 10 बजे भारी मात्रा में मलबा आ गया। जिससे भवाली-अल्मोड़ा नेशनल हाईवे बंद हो गया है

अल्मोड़ा हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग क्वारब पुल के पास मालवा आने से बंद था। जहां आज शुक्रवार सुबह से ही लगातार जेसीबी से मलवा हटाने का काम चल रहा था है फिलहाल इस मार्ग को हल्के वाहनों के आगमन के लिए खोल दिया गया है। अभी तक इस स्थिति को देखते हुए भारी माल वाहन के लिए मार्ग को बंद किया गया है नैनीताल अल्मोड़ा पिथौरागढ़ और हल्द्वानी को जोड़ने वाला पुल पर गुरुवार देर रात करीब 10 बजे भारी मात्रा में मलबा आ गया। जिससे भवाली-अल्मोड़ा नेशनल हाईवे बंद हो गया है। मिल रही सुचना के अनुसार क्वारब चौकी पुलिस मौके पर पहुची जहाँ आज सुबह से ही प्रशासन के सहयोग से जेसीबी से मलबा हटाने का कार्य चल रहा है। अभी तक कुछ मलबा हटाया गया है। इस दौरान फिलहाल पुल से वाहनों की आवाजाही बंद की गयी है। वाहनों को रूट डायवर्जन कर भेजा जा रहा है। 

◆जैसे की आपको बता दें अल्मोड़ा जाने वाले यात्री वाहन खैरना से डायवर्ट होकर रानीखेत होते हुए अल्मोड़ा जायेंगे। 

◆पिथौरागढ़ जाने वाले यात्रियों को वाहन भीमताल खुटानी मार्ग से गंतव्य जायेंगे।

भवाली अल्मोड़ा हाइवे पर वाहनों का आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। नैनिताल पुलिस का सभी यात्रियों से अनुरोध है, कृपया असुविधा से बचने के लिए अल्मोड़ा अथवा पिथौरागढ़ जाने के लिए उपरोक्त वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। रूट अपडेट प्राप्त करने के लिए नैनीताल पुलिस के पुलिस कंट्रोल रूम दूरभाषा- 9411112979 पर संपर्क कर सकते हैं। इस मौके पर अल्मोड़ा जिलाधिकारी विनीत तोमर भी पहुंचे और उन्होंने इस पुल का जायजा लिया। नेशनल हाइवे विभाग के सहायक अभियंता गिरजा किशोर पाण्डे ने प्रशासन से एक दिन के लिए रूट डायवर्जन लागु करने का अनुरोध किया। जिसे समय रहते पुल को खोला जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.