Header Ad

Almora news । रामगंगा नदी में डूबने से एक युवक की मौत, परिजनों में कोहराम मचा

नदी में डूबा युवक

अल्मोड़ा खबर । रामगंगा नदी में डूबने से एक युवक की मौत, परिजनों में कोहराम मचा

राज्य के कहीं न कहीं क्षेत्र से नदी में डूबने की खबर आते रहती है। ऐसे ही एक और खबर सामने आ रही अल्मोड़ा से । यहां सल्ट में रामगंगा में डूबने से युवक एक की मौत हो गई। वहीं युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि युवक नदी में नहाने के लिए गया था। इसी दौरान वो पानी के तेज बहाव में बह गया। मीडिया से मिल रही सूचना के अनुसार अल्मोड़ा जनपद के सल्ट विकासखंड में एक युवक की रामगंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। युवक नदी में नहाने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान वो पानी के तेज बहाव में बहने से युवक की मौत हो गई। वहीं स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पुलिस टीम तथा SDRF की टीम पहुची। जिसके  बाद टीम ने रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाला।

Breaking News uttarakhand

बताया जा रहा है कि  मृतक की पहचान पाली धन्याल निवासी विनोद कुमार के रूप में हुई है। शनिवार को दोपहर नहाने के लिए रामगंगा नदी में गया था। और जैसे नदी में नहाने के लिए गया वैसे ही पानी का तेज बहाव में  बह गया। युवक के साथ नदी में नहाने गए लोगों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। जैसे जानकारी मिली मौके पर रेस्क्यू टीम ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बरामद किया। टीम ने शव को रेस्क्यू कर पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। बताया जा रहा है कि जिसके बाद युवक के शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इसके साथ ही युवक के गांव में भी मातम पसर गया है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.