Header Ad

हुआ बड़ा हादसा कर्णप्रयाग-रानीखेत हाईवे पर अनियंत्रित होकर वाहन खाई में गिरा, (Accident) चालक की मौत

Texi Accident uttarakhand

हुआ बड़ा हादसा कर्णप्रयाग-रानीखेत हाईवे पर अनियंत्रित होकर वाहन खाई में गिरा, (Accident) चालक की मौत

राज्य में आए दिन लगातार पहाड़ों से दर्दनाक घटना की ख़बर सामने आई आ रही है। ऐसे ही एक खबर चमोली जिले से  सामने आ रही है । कर्णप्रयाग-रानीखेत हाईवे से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। हाईवे पर एक टैक्सी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन चालक की मौत हो गई। जैसे ही वाहन अनियंत्रित हुआ तभी खाई में गिरी जिसमे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। खबरों से मिली जानकारी के अनुसार घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। आसपास के लोगों को घटना की जानकारी रविवार सुबह हुई।

Texi Accident News uttarakhand

बताया जा रहा है टैक्सी गैरसैंण से कर्णप्रयाग की और जा रही थी। इसी दौरान अनियंत्रित होकर आदिबदरी से पांच किलोमीटर आगे रंडोली गदेरे के पास 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। रविवार सुबह घटना की जानकारी आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। खाई के अंदर से युवक का शव निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक चालक की पहचान बीरेंद्र सिंह रावत (48) गैरसैंण के रूप में हुई है। इस घटना से पूरे क्षेत्र समेत परिजनों में कोहराम मच गया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.