Header Ad

हल्द्वानी बंद कमरे में मिला फंदे से लटका शव, इस घटना से मचा हड़कंप suicide news

सांकेतिक चित्र

पुलिस के अनुसार जगदम्बा नगर भोटिया पड़ाव में किराए में रहकर 44 वर्षीय सविना सुजाता इसी क्षेत्र में ही ब्यूटी पार्लर का कार्य करती

नैनीताल जिले के हल्द्वानी से एक दुःखद खबर सामने आई है। खबरों के मुताबिक़ मिली जानकारी बताया जा रहा है की भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र में एक महिला का शव बंद कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। इस घटना से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना देने पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम  के लिए हॉस्पिटल भेज दिया गया। जिसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।बताया जा रहा है कि महिला का मायका ज्योलीकोट नैनीताल और ससुराल गोवा में है। सूत्रों से पता चला की उसका पति लंदन में नौकरी करता है। मिली जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को पति-पत्नी के बीच वीडियो कॉल में बात हुई थी। 

पुलिस के अनुसार जगदम्बा नगर भोटिया पड़ाव में किराए में रहकर 44 वर्षीय सविना सुजाता इसी क्षेत्र में ही ब्यूटी पार्लर का कार्य करती थी। इस घटना से आस पास के क्षेत्र में दुःख जताया जा रहा है। यह भी बताया जा रहा है उसका पति गोवा निवासी जोस डिकोस्टा लंदन में है। परिजनों के मुताबिक दोनों में सोशल मीडिया के जरिए प्रेम हुआ। फिर उन्होने इसी साल दोनों ने विवाह किया था। बीते तीन माह पहले महिला का पति छुट्टी में हल्द्वानी आया था। इस बीच महिला के लिए वीजा का आवेदन करके गया था। साथ ही एक स्कूटी भी खरीदकर दे गया था। शुक्रवार को दोपहर में पति ने फोन किया तो फोन नहीं उठा। फोन नहीं उठने पर पति ने अपने ससुराल में सूचना दी। महिला की बहन ज्योलीकोट से हल्द्वानी आई। कमरे में सुजाता फांसी के फंदे से झूल रही थी। इस मौके पर भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी कुमकुम धानिक ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.