Header Ad

Uttrakhand: हल्द्वानी के रोहित भट्ट बने UPPSC टॉपर, बढ़ाया राज्य का मान

Rohit Bhatt UPPSC Topper

Uttrakhand: हल्द्वानी के रोहित भट्ट बने UPPSC टॉपर, बढ़ाया राज्य का मान

प्रदेश के युवा आज शिक्षा, खेल, संगीत और कई क्षेत्रों में अपना परचम लहरा रहे हैं। पहाड़ के होनहार युवा से आज हम आपको रूबरू कराने जा रहे हैं जिन्होंने जिले का ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। जी हां हम बात कर रहे हैं नैनीताल के रोहित भट्ट की। जो वर्तमान में हल्द्वानी कठघरिया क्षेत्र में रहता है। इनका बचपन नैनीताल के ओखलकांडा में हुआ। रोहित भट्ट ने उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। रोहित की इस उपलब्धि से जहाँ परिवार में ख़ुशी का माहौल बना है वहीं पूरे क्षेत्र में भी ख़ुशी की लहर दौड़ गई है।

Rohit Bhatt UPPSC Topper


यह भी पढ़ें:- कपकोट के योगेश कोरंगा ने उत्तीर्ण की FCI परीक्षा


मिली जानकारी के अनुसार रोहित भट्ट की प्राथमिक शिक्षा द् मास्टर स्कूल हल्द्वानी से हुई। जिसके बाद रोहित भट्ट ने पंतनगर विश्वविद्यालय से एग्रीकल्चर से बीटेक की पढ़ाई पूरी की। रोहित वर्तमान में एमटेक की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि रोहित के पिता कोऑपरेटिव बैंक में कार्यरत हैं माता एक कुशल गृहणी हैं। रोहित भट्ट ने 2021 में आयोजित उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन से इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा को पहले ही प्रयास में पहली रैक में उत्तीर्ण कर ली है। इस उपलब्धि पर लोगों द्वारा खूब बधाई दी जा रही है वहीं घर पर भी बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.