Header Ad

Breaking: टिहरी के चंबा में हुआ भूस्खलन , हुआ बड़ा नुकसान रेस्क्यू जारी

भूस्खलन चंबा टिहरी

Breaking: टिहरी के चंबा में हुआ भूस्खलन , हुआ बड़ा नुकसान रेस्क्यू जारी

राज्य के टिहरी गढ़वाल से एक बड़ी दुःखद खबर सामने आ रही है। पहाड़ों में लगातार भारी बारिश के चलते भूस्खलन और मलबा आने से कई सड़कें बंद हैं। अभी अभी टिहरी के चंबा में भूस्खलन की खबर सामने आई है। मिल रही जानकारी के अनुसार नई टिहरी के चंबा थाने के पास टैक्सी पार्किंग में भारी भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से पार्किंग में मलबा गिरने से यहां अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान मलबे की चपेट में दो वाहन भी आ गए। कुछ लोगों के मलबे में दबने की सूचना भी मिली है। स्थानीय लोगों के अनुसार मलबे में 2 या 3 बच्चे दबे होने की आशंका जताई जा रही है। इस मौके पर पहुँची SDRF की टीम पहुँची। जहाँ जेसीबी द्वारा मौके पर मलबा हटाया जा रहा है। SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। अभी तक यही जानकारी मिली है जैसे ही और जानकारी मिलने पर आप तक पहुचाने की कोशिश रहेगी। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.