Header Ad

संदीप सोनू का ओ रंगीली धना वीडियो गीत में भावना चुफाल और विशु रौतेला की जोड़ी ने मचाया धमाल

भावना और विशु अभिनय करते हुए

संदीप का ओ रंगीली धना वीडियो गीत में भावना और विशु की जोड़ी ने मचाया धमाल Bhawana Chuphal Vishu Rautela Ajay

उत्तराखंड संगीत जगत के मशहूर लोक गायक संदीप सोनू Sandeep Sonu का इन दिनों एक गीत खूब धमाल मचा रहा है। जी हां हम बात कर रहें हैं ओ रंगीली धाना वीडियो गीत की। मात्र 1 सप्ताह में इस गीत ने 2 लाख 25 हजार से अधिक ब्यूज समेट लिए हैं। आप इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि इस गीत को इतने कम समय में ही इतना वाइरल हो गया है। जो इन दिनों हर एक संगीत प्रेमी की जुबां पर है। गीत के बेहतरीन बोल लिखने वाले गीतकार कृष्णा सिंह कार्की के कलम ने तो धूम मचा दी है। ओ रंगीली धना वीडियो गीत से पूर्व इनके द्वारा लिखा हुआ मेरी गाड़ी गीत ने भी धमाल मचाया। जो अभी 1 करोड़ से भी अधिक लोग यूट्यूब पर देख चुके हैं। ठेठ पहाड़ी अंदाज में इस गीत को संदीप सोनू ने अपनी आवाज दी है। इस वीडियो गीत को संदीप सोनू ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।


ओ रंगीली धना वीडियो गीत Video Song Singer Sandeep Sonu
ओ रंगीली धना वीडियो टीम

सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल गीत ओ रंगीली धना वीडियो में भावना चुफाल , विशु रौतेला व अजय (Bhawana Chuphal, Vishu Rautela , Ajay)  की जोड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन कर वीडियो में चार चांद लगा दिया है। भावना ने कई उत्तराखण्डी वीडियो गीतों में बेहतरीन अभिनय किया है। जिनमें से कई गीत वायरल और सुपरहिट रहे हैं। विशु  रौतेला का एक माह पूर्व रिलीज हुआ मोहनी वीडियो गीत में भी बेहतरीन अभिनय किया है। मोहनी गीत को भी लाखों लोगों ने दिख लिया है। ओ रंगीली धना गीत को नितेश बिष्ट द्वारा बेहतरीन संगीत दिया है। जिसे सुन लोग खुद को थिरकने से नहीं रोक पाते। सुभाष पांडे व गौरव राजपूत द्वारा गीत में रिदम किया गया। गिटार दीपांशु शर्मा द्वारा बजाया गया वहीं बाँसुरी की धुन नितेश बिष्ट ने दी है। गीत को सांध्य प्रोडक्शन हल्द्वानी में रिकॉर्ड किया गया।

वीडियो में सह अभिनयकर्ता मनीष, यामिनी आर्या, मुस्कान और मोहित आदि ने किया। डीओपी नवीन बर्थवाल हैं वहीं वीडियो निर्देशक सोहन चौहान हैं। वीडियो को कुमाऊँ के अल्मोड़ा में फिल्मया गया है। 

O Rangili Dhana Superhit Kumaoni Video Song


Sandeep Sonu 

ओ रंगीली धना गीत के बोल इस प्रकार हैं O Rangili Dhana Superhit Kumaoni Video Song Lyrics

ओ  रंगीली धाना ,  हौसिया  मेरी  बाना-2

तास फैशन किले कंछी,म्यार पहाड़ डाना-2

रुणियां शहरों कि तु ,  धरिए जरा ध्यान-2

जतन लै हिटिए बाटा , खुट  रडाये  जन-2


चौमास हरियाल जैसी, पुन्यू कैसी जूंन-2

त्यर फैशन देखि भेर,  के कुण नि ऊंन-2

के कुण नि ऊंन, (बल) हौसिया मेरी बाना

तास फैशन किले कंछी ,   म्यार पहाड़ डाना


घाम  लागों  रूड़ी  दिन , जाड़ हुंछ  ह्यून-2

तस मिजात झंन करिए ,तेरी बलाई ल्यून-2

तेरी बलाई ल्यून,(सांची) हौसियां मेरी बान 

तास फैशन  किले कछी,  म्यार  पहाड़  डाना


घरुवा क मून धाना  , घरुवा घर यूंन-2

धोती बिलौज सूट पैरिए,धमेलि में फून-2 धमेलि में फून,(छम) हौसिया मेरी बान

तास फैशन किले कंछी, म्यार पहाड़ डाना।


रुणियां शहरों कि तु ,  धरिए जरा ध्यान

जतन लै हिटिए बाटा , खुट  रडाये  जन।