Header Ad

Big News कपकोट में ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त, 4 लोग गंभीर रूप से घायल car accident

संकेतिक फोटो

Big News कपकोट में ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त, 4 लोग गंभीर रूप से घायल car accident

बागेश्वर के कपकोट शामा क्षेत्र से बड़ी दुःखद खबर सामने आ रही है। जहाँ गुरुवार के देर शाम  एक आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। वाहन शामा से नॉकोडी की ओर जा रही थी। इस वाहन में चालक समेत 4 लोग सवार थे। चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को गंभीर रूप में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शामा लाया गया। जिनमें से 2 घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट रेफर कर दिया है। जहाँ उनका उपचार चल रहा है।
प्रभारी चिकित्साधिकारी शामा डॉ गणेश रौतेला ने बताया कि शामा से नॉकोडी की ओर जा रही आल्टो कार संख्या UK02 8589 नॉकोड़ी के समीप अनियंत्रित हो गयी। जहाँ चार घायल ब्यक्तियों को स्थानीय लोगों द्वारा शामा अस्पताल लाया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक कार में सवार वाहन चालक नंदन सिंह पुत्र नैन सिंह , त्रिलोक सिंह पुत्र खुशाल सिंह, शिव सिंह पुत्र गोबिंद सिंह, हीरा सिंह पुत्र नैन सिंह लोग थे। जिन्हें इस हादसे में गंभीर चोटे आई है सभी घायलों को हायर सेंटर भेज दिया गया है।

car accident Kapkot News

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.