![]() |
| Army ALS Accident |
Big News : बड़ी दुःखद खबर, सेना का वाहन खाई में गिरा 9 जवान शहीद
देश के लिये एक बड़ी दुःखद खबर लद्दाख से सामने आ रही है। जहाँ सेना का एक वाहन गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में 9 जवान शहीद हो गए हैं, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है। मिली सूचना के अनुसार हादसा क्वारी से करीब 7 किलोमीटर दूर कारू गैरीसन के पास हुई है। जानकारी मिलते ही सेना की टीम ने मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला दिया है। वहीं भारतीय सेना के अधिकारी ने बताया कि एक ALS वाहन लेह से न्योमा को एक काफिले के साथ जा रहा था।
Indian Army News ALS Accident
जानकारी से पता चला की करीब शाम को 6 बजे करीब क्वारी शहर से करीब 7 किमी दूर वाहन नीचे खाई में जा गिरा । जिसमे देश के 9 जवान शहीद हो गए हैं। एक घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वाहन में 10 लोग सवार होकर जा रहे थे। दुर्घटना का कारण नहीं पता चल पाया है। वहीं जवानों ने मौके पर ही रेस्क्यू चला दिया है। अभी और जानकारी नहीं मिल पायी है।


Thank You