Header Ad

Accident News : कपकोट के पोथिंग निवासी मनोज की गुजरात में स्कूटी से गिरने से हुई मौत

मनोज गड़िया - फाइल फोटो

कपकोट के पोथिंग निवासी मनोज की गुजरात में स्कूटी से गिरने पर हुई मौत, परिजनों में कोहराम मचा हुआ है Scooty Accident

कपकोट। राज्य के बागेश्वर जिले के लिए एक दुखद खबर गुजरात से सामने आ रही है। जहाँ एक युवक की सड़क दुघटना में मौत हो गयी है। बागेश्वर के रहने वाले मनोज सिंह गड़िया की स्कूटी अनियंत्रि होने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसी दौरान जहां घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मनोज ने इलाज के दौरान ही आखरी साँस ले ली। इस खबर से उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पूरे क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

(Big News Manoj Gariya Scooty Accident)

मिली जानकारी के अनुसार बीते 30 जुलाई को जनपद बागेश्वर के कपकोट तहसील के अंतर्गत आने वाला गाँव पोथिंग निवासी मनोज सिंह गड़िया ( 24 ) पुत्र स्व. ईश्वर सिंह का गुजरात के अहमदाबाद भैसाना में स्कूटी से भयावक हादसा हो गया। स्कूटी में सवार मनोज और रवि दो लोग थे, जबकि रवि स्कूटी चला रहा था। दोनों रोज की तरह अपने ड्यूटी के लिए जा रहे थे। तभी आगे से  ट्रक आने से स्कूटी चालक अचानक अनियंत्रित खो बैठा और बीच सड़क पर स्कूटी गिर गयी। तभी मनोज का एक पैर सामने से आ रहा ट्रक के चपेट में आने बुरी तरह से कुचल दिया। वहीं स्कूटी चालक के हाथ में भी चोट आई है। मनोज सिंह गड़िया की हालात बेहद नाजुक बनी हुई थी। तभी वहाँ पर मौजूद लोगों ने मनोज को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ मनोज गड़िया की इलाज चल रहा था।मनोज का पैर पूरी तरह से कुचला हुआ था जिस कारण से ऑपरेशन कर पैर का आधा हिस्सा अलग कर दिया गया। तभी  इलाज के दौरान ही अस्पताल में मनोज ने अंतिम सांस ले ली। बताया जा रहा है कि स्कूटी में सवार दोनों कपकोट के पोथिंग निवासी थे। मृतक मनोज गड़िया बीते चार साल से एक निजी कंपनी में एकाउंट्स का कार्य करता था। मनोज गड़िया चार भाइयों में सबसे छोटे थे। महज 22 वर्ष की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह गए। इसी खबर से पूरे क्षेत्र में शोक व्यक्त किया गया।

(Gujrat Bageshwar Manoj Gariya Scooty Accident Big News)