Header Ad

मुकेश शर्मा और ममता आर्या की आवाज में रिलीज हुआ 'जजमानी' वीडियो गीत सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल jajmani song

अल्मोड़ा निवासी मुकेश शर्मा के गीत इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। जजमानी गीत को खूब पसंद कर रहे हैं संगीत प्रेमी
Video poater

अल्मोड़ा। पहाड़ की संस्कृति का प्रचलन पूरे देश और दुनिया में है। अपनी संस्कृति को बचाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे उत्तराखंड के लोक कलाकार जो की पहाड़ी गीतों के माध्यम से देश विदेशों तक कुमाऊनी, गढ़वाली, जौनसारी गीत सोशल नेटवर्किंग के माध्यम से पहुँचा रहे हैं। कई सुपरहिट गीत वीडियो उत्तराखंड देवभूमी के गायक कलाकारों ने रिलीज किये हैं। वरिष्ठ लोक गायकों के बाद अब युवा पीढ़ी के गायकों का भी पहाड़ी गीतों से काफी लगाव है।
इन दिनों पहाड़ में जजमानी वीडियो गीत खूब धमाल मचा रहा है। जजमानी वीडियो गीत यूट्यूब पर रिलिज होते ही चंद घंटों में हजारों ब्यूज समेट लिए। हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड का उभरता युवा गायक मुकेश शर्मा की। जिनके गीत इन दिनों धूम मचा रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुआ जजमानी वीडियो गीत को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। यह गीत सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम, फेसबुक पर संगीत प्रेमियों ने हजारों रिल्स बना लिए है। वीडियो गीत 10 मई 2023 को यूट्यूब पर अपलोड किया गया था। जिसको करीब 2 सप्ताह में 1 लाख 30 हजार करीब व्यूज मिल गए हैं। ममता आर्या व मुकेश शर्मा की आवाज का जादू ने इस हास्य गीत में चार चांद लगा दिया है।


वीडियो देखें:- Jajman Kumaoni Video Song 


Jajmani kumaoni Video Song "जजमानी" वीडियो गीत के बारे में जानें-
Song Recording Mukesh Sharma

'जजमानी' एक कुमाऊनी हास्य गीत है। इस गीत को पंडित अपना परिवार के लिए किस तरह से भरण पोषण करता है और कितनी मेहनत से जजमानी कर के घर आता है और घर में पंडित की पत्नी घर के काम-काज को लेकर पंडित से नोक-झोक करते हुए दर्शया गया है। वीडियो गीत में नृत्य कलाकार कुमाऊँ के प्रसिद्ध अभिनेता भानु पहाड़ी और शिवंक्षा चंद (Bhanu Pahadi song, Shivanksha Chand ) ने किया है। इन दोनों की जोड़ी देखकर जहाँ दर्शक वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। वर्तमान में शिवंक्षा चंद भी खूब सुर्ख़ियों में है। जिन वीडियो में अभिनय करती हैं वह वीडियो गीत सुपरहिट होती है। वीडियो को अल्मोड़ा के हसिन वादियों में फिल्मया गया है। गीत का वर्णन गिरीश जीना द्वारा किया गया है। गायकी में मुकेश शर्मा के साथ ममता आर्या ने दिया है। संगीत की बात करें तो सुपरस्टार संगीत निदेशक अशीम मंगोली (Ashim Mangoli) द्वारा दिया गया। गीत को ललित ढोंडियाल एवं पीके स्टूडियो से रिकॉर्ड किया गया वहीं ऑडियो की मिक्सिंग ए वन फैक्ट्री से की गयी। डीओपी और एडिटर बिट्टू फोटोग्राफी हैं। गीत के निर्माता सोनू देवतल्ला  एवं सह निर्माता बसंत शर्मा है। मॉर्केटिंग का कार्य दिनेश नेगी और पंकज आर्या द्वारा किया गया। वीडियो गीत को MS प्रोडक्शन यूट्यूब चैंनल से रिलीज किया गया। मिडिया पार्टनर पहाड़ प्रभात है।


Singer Mukesh Sharma Biography युवा गायक मुकेश शर्मा के बारे में जाने
Singer Mukesh Sharma

उत्तराखण्डी युवा गायक मुकेश शर्मा जनपद अल्मोड़ा के भिक्यासैन तहसील गाँव बामनचौना का निवासी है। मुकेश शर्मा से हमारी बातचीत के दौरान बताया कि वह बचपन से ही पहाड़ी गीतों को गुनगुनाया करते थे , उनकी रूचि संगीत के प्रति अच्छी थी, पढ़ाई के दौरान गीत गाने का मौका स्कूल में होने वाले छोटे छोटे कार्यक्रम में मिलता था। साल 2015 में बारहवीं पास कर दिल्ली नौकरी के लिए गये। नौकरी के साथ-साथ पहाड़ की संस्कृति के लिए मौका 2016 में मिला। पहला स्टेज शो पालम दिल्ली में किया और उसके बाद लगातार स्टेज शो के करते रहे, जिसके बाद 2019  में पहली एल्बम “झम लागि छै” रिलीज किया इस गीत को लोगों ने बहुत पसंद किया, उसके बाद साल 2020  में लॉकडाउन के दौरान अपना यूट्यूब चैनल बनाया।

यूट्यूब चैनल MS PRODUCTION से पहला गीत “फिर आबाद हैगे पहाड़” जो लॉकडाउन में  लोग शहर से पहाड़ की ओर लौट रहे थे उस पर आधारित था। उसके बाद "ज़ोड़ीदार" गीत निकाला। जोड़ीदार गीत के अपार सफलता के बाद जजमानी गीत को रिकॉर्ड किया और इस गीत ने मुकेश शर्मा को काफी पहचान दिलाई । मुकेश शर्मा ने बताया कि नये गीतों पर काम चल रहा है बहुत जल्द सुनने को मिलेंगे।