Header Ad

बड़ी दुःखद खबर। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चन्दन राम दास का आकस्मिक निधन, दौड़ी शोक की लहर.. Chandan Ram Das Minister of uttarakhand

राजनीति से जुडी एक बड़ी दुःखद खबर बागेश्वर से सामने आ रही है। मंत्री चंदन राम दास का हुआ आकस्मिक निधन। Chandan Ram Daas  minister of Uttarakhand 
मंत्री चंदन राम दास

राज्य के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का आकस्मिक निधन हो गया है।  बागेश्वर से विधायक और उत्तराखंड के परिवहन मंत्री चंदन राम दास का बुधवार को निधन हो गया है. बुधवार को अचानक उनकी तबीयत खराब हुई और उसके बाद उन्हें बागेश्वर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन कुछ देर बाद ही उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई. उनके निधन पर सीएम धामी ने शोक जताते हुए कहा, "मंत्रिमंडल में मेरे वरिष्ठ सहयोगी श्री चंदन राम दास जी के आकस्मिक निधन के समाचार से स्तब्ध हूं. उनका निधन जनसेवा एवं राजनीति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति है. ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों व समर्थकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति:"। मिली जानकारी के अनुसार मंत्री चंदन राम दास का आज बागेश्वर में एक कार्यक्रम में शामिल होना था , अचानक तबीयत बिगड़ी और अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। और मंत्री चंदन राम दास ने जिला मुख्यालय अस्पताल में अंतिम सांस ली। जिस खबर से पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं उनके परिजनों में भी कोहराम मच गया है। 

मंत्री चंदन राम दास का राजनीति में करीब 43 वर्ष करियर रहा। 1997 में चंदन राम दास बागेश्वर नगर पालिका के चुनाव जीते तभी निर्दलीय अध्यक्ष बने। वर्ष 2006 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। तभी पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड में भगत सिंह कोश्यारी की सरकार थी। 2007 में पहली बार विधानसभा चुनाव जीते और बागेश्वर से विधायक बने। जिसके बाद लगातार चार बार मंत्री चंदन राम दास बागेश्वर जिले से विधायक चुने गए। मंत्री चंदन राम दास एक अच्छे शांत स्वभाव के नेता थे। विधानसभा क्षेत्र के सबसे लोकप्रिय विधायक मंत्री चंदन राम दास आज बुधवार को जिला अस्पताल में अंतिम सांस ले ली। जिस मौके पर बागेश्वर प्रभारी तथा कैबिनेट मंत्री सौरव बहुगुणा व कपकोट विधायक सुरेश गडिया भी मौजूद रहे।