Header Ad

ओ मेरी हीरू वीडियो गीत O Meri Heeru Video Song में नजर आये ये चार सुपरस्टार कलाकार, दर्शक खूब कर रहे पसंद

ओ मेरी हीरू वीडियो गीत O Meri Heeru Video Song में नजर आये ये चार सुपरस्टार कलाकार, दर्शक खूब कर रहे पसंद 

Kharak Singh Mehta

उत्तराखंड फिल्म जगत के सुपरस्टार अभिनेता संजय सिलोड़ी (संजू) व अजय सोलंकी सुपरस्टार अभिनेत्री नताशा शाह व माही रावत Sanju Silodi , Ajay Solanki, Natasha Shah , Mahi Rawat का एक बेहतरीन वीडियो गीत इन दिनों ख़ूब चर्चा में है। गीत मेरी हीरू में खूबसूत अभिनय करते चारों स्टार कलाकारों ने चार चांद लगा दिया है। इस गीत को 9 दिन में 2 लाख 15 हजार से अधिक दर्शकों ने यूट्यूब पर देख लिया है। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले संजय नताशा व अजय माही की जोड़ी का वीडियो को कुछ खासा बना देती है।
वीडियो पोस्टर

इस गीत को मसकबीन यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। मकबीन से हर गीत के कलाकारों को एक नई पहचान मिल रही है। एक मिलियन से अधिक देखे जाने वाले उत्तराखण्डी वीडियो गीत सबसे ज्यादा मसकबीन यूट्यूब चैनल पर ही मिलेंगे। वर्तमान में मकबीन चैनल द्वारा दर्शको को खूब मनोरंजन करने के मिलता है। बहुत कम समय में ही इस चैनल से 2 लाख 60 हजार से भी अधिक सदस्य जुड़ चुके हैं।

ओ मेरी हीरू वीडियो गीत के बारे में आप भी जानें o meri jeetu video song

ओ मेरी हीरू गीत को कुमाऊं युवा लोकगायक मनोज सामंत व गायिका अंजना सिंह Manoj Samant And Anjana Singh ने गाया है। इन दोनों की खूबसूरत आवाज के दीवाने हुए लोग। मेरी हीरू गीत का अंतरा हाय ककड़ी झील मा, लूणा पीस सील मा। में सैकड़ों महिलाएं व लड़कियों ने रिल्स बनाये हैं जो की इंस्टाग्राम , फेसबुक पर शेयर किये हैं। इस गीत को वरिष्ठ संगीतकार राकेश भट्ट व पवन गुसाईं ने बहुत ही खूबसूरत संगीत से सजाया है। गीत की रिकॉर्डिंग केदार स्टूडियो देहरादून में हुई। गीत को मनोज सामन्त ने ही लिखा है।

गीत में रिदम सुभाष पांडे Subhash Pandey ने दिया है। वीडियो गीत ओ मेरी हीरू में कोरियोग्राफर सैंडी गुंसाई Sandy Gunsai व निर्देशक सोहन चौहान Sohan Chouhan हैं। वीडियो क्रेटिव बुड़बक व डांस ग्रुप आर्ट ऑफ मोशन पहाड़ी छोरा छोरी। गीत के निर्माता कमल जोशी हैं। प्रस्तुत कर्ता सुरेश जोशी एंड मसकबीन स्टूडियो Mashkbeen YouTube Channel।


ओ मेरी हीरू वीडियो गीत सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें


अंजना सिंह के सुपरहिट गीत Anjana Singh Superhit Kumaoni Video Song

  • घर कब आला (ओ म्यारा स्वामी)
  • मेरो प्यारा गाँव
  • रंगीलो पहाड़
  • लहँगा चोली
  • देश की रक्षा
  • गाँव की गोरी
  • कुमाऊँ की बाना
  • स्टेशन चल्थी मा
  • तू छै मेरो प्यार