Header Ad

Bedupako Song "बेडुपाको" गीत को नए अंदाज में गाया उत्तराखंड के सभी बड़े लोकगायकों व लोकगायिकाओं ने, तोड़ा सभी गीतों का रिकॉड

करीब 40 लोगों ने काम किया बेडु पाको बारामासा वीडियो गीत में एक ही दिन में तोड़ा सभी सुपरहिट गीतों का रिकॉर्ड
बेडु पाको गीत पोस्टर

उत्तराखंड न्यूज़ वाणी ब्यूरोचीफ
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर पारम्परिकलोक गीत बेडु पाको वीडियो गीत का नयां वर्जन रिलीज किया गया है। इस गीत को उत्तराखण्ड के कुमाऊँ, गढ़वाल व जौनसार के सभी बड़े दिग्गज लोकगायकों व लोकगायिकाओं द्वारा गीत को एक साथ गया है। ऐसा उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार हुआ है जो इतने कलाकारों द्वारा एक गीत गाया हो। यह आज चांदनी इंटरप्राइजेज यूट्यूब चैनल के निर्माता नवीन टोलिया ने किया गया है। इस गीत को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-: संदीप सोनू व कमला जगेटिया का नयां वीडियो गीत "मोंटी चचा" 12 नवम्बर को होगा रिली


इस गीत में वरिष्ठ व युवा गायकों की आवाज ने चार चांद लगा दिए हैं मानो की पूरा उत्तराखंड की बोली भाषा किसी से कम नहीं। ओहो रेडियों उत्तराखंड के संस्थापक आर जे काव्या ने भी अपनी आवाज दी है। आर जे काव्या उत्तराखंड की संस्कृति को लेकर बेहरीन काम कर रहे हैं, तथा ओहो रेडियो के माध्यम से देश विदेश तक लोग उत्तराखण्डी गीतों को सुन रहे हैं। राज्य स्थापना दिवस पर बेडु पाको बारामासा गीत को राजधानी देहरादून से प्रकाशित किया गया। यूट्यूब पर रिलीज होते ही सभी उत्तराखंड वासियों ने गीत को सुना और अपना प्यार दिया। इस तरह का गीत जिसमें सभी बड़े कलाकारों ने अपनी आवाज दी हो यह पहला गीत होगा। इस गीत से सन्देश यह जाता है कि उत्तराखंड और भी आगे बढ़ रहा है, एक जुट होकर अपनी संस्कृति को बचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेता हेमन्त पांडे व संजय मिश्रा भी वीडियो में अभिनय करते नजर आये। यह गीत कई दशकों पहले गाया गया था । तब उत्तराखड राज्य नहीं बना था। सबसे पहले इस गीत को इंटर कॉलेज नैनीताल के एक लाइव शो के दौरान गाया गया था। इस गीत के गीतकार स्वर्गीय विजेंद्र लाल साह व स्वर्गीय मोहन उप्रेती जी हैं। यह गीत धीरे धीरे पुरे उत्तराखंड में फैलने लगा तथा कई गायकों द्वारा इस गीत को गाया। वर्तमान में चांदनी इंटरप्राइजेज द्वारा उत्तराखंड की संस्कृति के लिए बेहतरीन काम किया जा रहा है। एक के बाद एक सुपरहिट गीतों को प्रकाशित कर देश विदेशों तक लोग सुन रहे हैं। बेडु पाको बारामासा वीडियो गीत के निर्माता नवीन टोलिया हैं। इस वीडियो गीत को 1 दिन में 1 लाख 15 हजार दर्शकों ने यूट्यूब पर देख लिया सैकड़ों लोगों ने रिल्स भी बना लिए हैं। यह गीत उत्तराखंड का सुपरहिट गीत बन के उभर आया।

चांदनी इंटरप्राइजेज टीम


इस गीत में अपनी आवाज दी है गढ़रत्न डॉ नरेंद्र सिंह नेगी, पद्मश्री जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण, वरिष्ठ लोकगायक नैननाथ रावल,  प्रहलाद मेहरा, मीना राणा, कल्पना चौहान, रेशमा शाह, हेमा ध्यानी, दीवान कनवाल, सुरेश प्रदास सुरीला, फौजी ललित मोहन जोशी, कैलाश कुमार, प्रकाश रावत, रजनीकांत सेमवाल, गजेंद्र राणा, इंदर आर्या, किशन महिपाल, अमित सागर, बीरेंद्र राजपूत, गोविन्द दिगारी, जितेन्द्र तोमक्याल, चंद्र प्रकाश, पंकज पाण्डे आदि।  संगीत व हुड़का रणजीत सिंह द्वारा दिया गया है तथा तबला ढोलक गौरव राजपूत, सुभाष पांडे, सुमित गुंसाई, गोल्डी नॉटियाल। ढोल दमाऊ रमेश जगरिया व पूरन राठौर। गीत को रिकॉड अश्वजीत सिंह ने किया है। औडिशन बोल हेमन्त बिष्ट, स्पेशल गेस्ट संजय मिश्रा व हेमन्त पांडे और मसकबीन दीवान पंवार व हर्षमोहन। बांसुरी नितेश बिष्ट व मोहन जोशी , सितार अग्निवर्मा, ब्रास बैंड सुभाष व रणजीत, वॉइस ओवर आर जे काव्या। गीत को डबिंग  शुभकमी स्टूडियो (चंबा), वैदेही स्टूडियो (हल्द्वानी), सागर स्टूडियो (दिल्ली) नीलम स्टूडियो (दिल्ली), सुर सागर स्टूडियो (श्रीनगर), संध्या स्टूडियो (हल्द्वानी) में किया गया।