Header Ad

Breaking News: विवेकानंद विद्या मंदिर हिचौडी कपकोट के बच्चों का राज्य स्तरीय कबड्डी में हुआ चयन

राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में मोहित दानू, विवेक देव , मनीष गढ़िया, युवराज, माया कोरंगा, पूर्वा देव, का चयन 
बच्चों को बधाई देते हुए

ब्यूरोचीफ

कपकोट। बीते दिन 10 नवंबर को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरे बागेश्वर जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। जिसमें में विवेकानंद विद्या मंदिर हिचौडी कपकोट के बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतिभाग के दौरान बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और बच्चों में खेल के प्रति खूब उत्साह दिखने को मिला। इस राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में मोहित दानू, विवेक देव , मनीष गढ़िया, युवराज, माया कोरंगा, पूर्वा देव, का चयन हुआ। इसी प्रतियोगिता के दौरान खेल प्रभारी कैलाश सिंह गढ़िया द्वारा बच्चों के राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में चयन होने पर ढ़ेर सारी बधाई व शुभकामनाये दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.