Header Ad

Breaking News: 22वीं राज्य स्तरीय विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में बागेश्वर जनपद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया

विजेताओं में राजकीय इंटर कॉलेज बदियाकोट की 7 बालिकाएं देविका दानू, प्रभा दानू, अंजली बसेड़ा, हेमलता दानू, नेहा कालाकोटी, बबीता दानू , करीना दानू हैं

ब्यूरो उत्तराखंड न्यूज़ वाणी

बीते 14 नवंबर 2022 से 16 नवंबर 2022 तक चल रहे राज्य स्तरीय विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता उत्तरकाशी में संपन्न हुई। इस कबड्डी प्रतियोगिता के अंडर 14 बालिका वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज बदियाकोट के साथ प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया और राज्य स्तर पर जनपद का नाम रोशन  करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया।

बागेश्वर की कबड्डी टीम

व्यायाम शिक्षक एवं कोच सुनील मिश्रा ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बागेश्वर जनपद के अंडर 14,17 व 19 बालिका वर्ग के प्रतिभागी उत्तरकाशी गए जिसमें अंडर 14 वर्ग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा कांस्य पदक प्राप्त किया। विजेताओं में राजकीय इंटर कॉलेज बदियाकोट की 7 बालिकाएं देविका दानू, प्रभा दानू, अंजली बसेड़ा, हेमलता दानू, नेहा कालाकोटी, बबीता दानू , करीना दानू हैं। बागेश्वर से रेनू गढ़िया और प्रियंका ने प्रतिभागियों के साथ व्यायाम शिक्षक सुनील मिश्रा कोच व्यायाम शिक्षिका कुमारी  शबाना तथा गीता आर्य टीम मैनेजर थी।

राजकीय इंटर कॉलेज बदियाकोट कि 2 प्रतिभागियों टीम कैप्टन देविका दानू व प्रभा  दानू का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन हुआ। प्रतिभागियों के चयन पर जिला खेल समन्वयक कमलेश तिवारी ने टीम और खिलाड़ियों को बधाइयां  और शुभकामनाएं दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.