Header Ad

'बाज मुरुली बाज हुडुका' वीडियो गीत Video Song होगा 25 जून को होगा रिलीज, पम्मू जुयाल व प्रीति ने किया बेहतरीन अभिनय

पम्मू जुयाल व प्रीति लगवाल की खूबसूरत जोड़ी ने मचाया है बाज मुरुली बाज हुडुका विडियो गीत में धमाल 

खड़क सिंह मेहता

सुर सम्राट स्वर्गीय श्री गोपाल बाबू गोस्वामी के सुपुत्र श्री रमेश बाबू गोस्वामी ने "बाज मुरूली बाज हुडुका" गीत दिसंबर 2019 में  Gopal Babu Goswami RBG यूट्यूब चैनल पर MP3 अपलोड किया गया। इस गीत को लोगों ने खूब प्यार दिया। अभी तक इस ऑडियो गीत को 60 हजार से भी अधिक लोगों ने सुन लिया है। पहले इस गीत को सुर सम्राट स्वर्गीय श्री गोपाल बाबू गोस्वामी ने गया था अब इस गीत को उनके पुत्र ने नए अंदाज में गया है। वर्तमान समय के चलते युवाओं को DJ गीत पसंद आते हैं। इस दौर को देखते हुए रमेश बाबू को गोस्वामी ने अपनी सुरीली आवाज में इस गीत को गाया है। जो की दर्शकों को खूब पसंद आया। इस बाज मुरुली बाज हुडुकी विडियो गीत को 25 जून शनिवार को रिलीज होगा। इस वीडियो का इंतजार दर्शको को बीते 2 साल से था अब वह घड़ी आ गयी है। गोपुली गीत सुपरहिट होने के बाद लगातार गीतों को गा रहे रमेश बाबू गोस्वामी के कई गीत हिट रहे जिसके बाद अब इस गीत का वीडियो भी रिलीज किया जायेगा। 

विडियो गीत अलबम

"बाज मुरुली बाज हुडुका" विडियो गीत के बारे में जानें

"बाज मुरुली बाज हुडुका" विडियो गीत में उत्तराखंड के मशहूर अभिनेता पम्मू जुयाल व अभिनेत्री प्रीति लगवाल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अभिनेता पम्मू जुयाल ने बताया कि वीडियो में बेहतरीन काम किया है जो दर्शकों को खूब पसंद आयेगा। इस वीडियो गीत को उत्तराखंड के जौनसार की वादियों में फिल्माया गया है। वीडियो में कोरियोग्रफर व निर्देशन पम्मी तथा निर्देशक पम्मू जुयाल हैं। पोस्टर डिजाइन विक्की मिरोला ने किया है। इस वीडियो गीत में सुभाष पांडे व ज्योति प्रकाश बेहतरीन संगीत दिया है। मीडिया प्रभारी मोहित बिष्ट तथा निर्माता जगदीश गोस्वामी व वैष्णवी गोस्वामी है। Gopal Babu Goswami RBG यूट्यूब चैनल में 75 हजार से ज्यादा सब्सक्राइब हो चुके हैं तथा 50 से ज्यादा विडियो अपलोड किए हैं। जिसमें से सुपरहिट गीत गोपुली रहा है। गोपुली गीत को 14 मिलियन से भी अधिक लोगों ने सुन लिया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.