Header Ad

बागेश्वर Bageshwar नदी में डूबने से किशोर की हुई मौत पुलिस police विभाग की टीम ने किया शव बरामद

नदी में डूबने से 15 वर्षीय सौरभ सुनेरी की मौत हो गयी जिसका शव पुलिस विभाग की टीम ने बरामद किया।
शव बरामद करते

ब्यूरोचीफ

राज्य के बागेश्वर जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। जहाँ नदी में नहाने गया 15 वर्षीय किशोर की नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गयी है। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने पुलिस विभाग को सुचना दी, मौके पर पहुची पुलिस प्रशासन की टीम व् एनडीआरएफ की टीम ने किशोर की खोजबीन शुरू की। टीम की खोजबीन के बाद कुछ ही दूरी पर शव बरामद हुआ।

किशोर की खोजबीन करते

मिली जानकारी के अनुसार झटक्वाली में तीन किशोर नहाने के लिए नदी में गये थे। इस दौरान ग्वाड़ निवासी 15 वर्षीय सौरभ सुनेरी पुत्र स्वर्गीय श्री अर्जुन सिंह सुनेरी नदी में नहा रहा था । जिस दौरान एकदम से नदी में डूब गया। फायर टीम व पुलिस की टीम ने घटना स्थल पहुँचकर शव को बरामद किया। सौरभ परिवार के इकलौता पुत्र था। इस   घटना से सौरभ के परिवार में कोहराम मच गया तथा पुरे गाँव में भी दुःख की लहर दौड़ गई है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.