Header Ad

युवा कांग्रेस Youth Congress के जिलाध्यक्ष कवि जोशी Kavi Joshi ने दिया अपने पद से इस्तीफा व अंकुर उपाध्याय Ankur Upadhyay ने भी भेजा अपना इस्तीफा

 

युवा कांग्रेस Youth Congress के जिलाध्यक्ष कवि जोशी Kavi Joshi ने दिया अपने पद से इस्तीफा व अंकुर उपाध्याय Ankur Upadhyay ने भी भेजा अपना इस्तीफा

कवि जोशी 

बागेश्वर से बड़ी खबर सामने आ रही है युवा कांग्रेस कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लग गया। विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस को मिली हार के बाद प्रदेश के अन्य हिस्सों के साथ-साथ बागेश्वर जिले में भी राजनीति का पारा बढ़ता जा रहा है और यहां भी इस्तीफों का दौर चल पढ़ा है । जहां बीते रोज कांग्रेस नगर अध्यक्ष धीरज कोरंगा ने इस्तीफा दे दिया तो वहीं  यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कवि जोशी ने भी इस्तीफा दे दिया है। साथ ही कवि जोशी ने बताया कि आजीवन राजनीतिक सन्यास की घोषणा कर सबको चौंका दिया है । कवि जोशी ने इस तरह से सोशल मीडिया पर पोस्ट किया

आज मैं कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर आत्म चिंतन करते हुए बागेश्वर जिले में हार की पूरी नैतिक जिम्मेदारी अपने ऊपर लेते हुए। जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर पद से इस्तिफा देता हूँ व आजीवन राजनीतिक सन्यास की घोषणा करता हूँ


मैं हमेशा से हर दबें, कुचले पिछड़े और छोड़ में अंतिम व्यक्ति की आवाज बनना चाहता था। मुझे अफसोश है कि मेरी सोच संघर्ष व लड़ाई अधूरी रह गयी। और आप सभी के सामने हार के कारणों को अपने नज़रिए से स्पष्ठ करना चाहता हूँ।

कवि जोशी ने दोनों विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी की हार के कारण बताया-

1- अति आत्मविश्वास हम जीत रहे है।

2- कार्यकर्ताओ का अंतिम दिन अपने बूथों को अधिकतर ढीला छोरना।

3- अपने अपने बूथ में सेंधमारी करने वाले लोगो को रोक न पाना।

4- पूरे प्रदेश में 4 साल तक सीनियर कांग्रेस ,प्रदेश अध्यक्ष नेता विपक्ष का सोये रहना और सदन में जनता की आवाज न उठाना व सरकार का दलाल बन कर रहना ।

4- पांच साल और इलेक्शन में भी सभी शीर्ष नेतृत्व का आपसी गुटवाजी में उलझे रहना।

5- पूरे प्रदेश में कोई भी इलेक्शन कंपेनिंग टीम का शीर्ष नेता केंडिडेट के पक्ष में कैम्पेनिग में न पहुचना।

6- नगरपालिका चुनाव 2018 से गलत टिकट वितरण से ही कांग्रेस का पतन शीर्ष नेतृत्व द्वारा शुरू कर दिया गया था।

7- जिलापंचायत चुनाव में इसकी पुनरावृत्ति की गई और कांग्रेस को खत्म करने की पुनः शाजिश की गई।


अंकुर उपाध्याय

इसी के साथ साथ आज एक खबर और सामने आ रही है। युवा कांग्रेस पार्टी बागेश्वर उत्तराखंड के प्रदेश प्रवक्ता अंकुर उपाध्याय ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अंकुर उपाध्याय ने  प्रदेश के सभी बड़े वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अपना इस्तीफा भेज दिया हैं। अंकुर उपाध्याय ने साथ ही कहा बागेश्वर के दोनों विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी का हारने से मैं बहुत दुःखी हूँ। हम सभी कार्यकर्ताओं ने रात दिन मेहनत की और तन मन धन से पार्टी में कार्य किया। मैं इस हार का दोष किसी व्यक्ति विशेष को नही देना चाहता हूं। कहीं न कहीं हमारी रणनीति में कमी रही। इसी के साथ अपने पद से इस्तीफा देने की बात भी कही है।