Header Ad

कुमांऊ रेजिमेंट Kumaoon Rejiment के जवान हिमांशु Himanshu एक सप्ताह से लापता Missing परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदा रिपोर्ट Report

कुमांऊ रेजिमेंट Kumaoon Rejiment के जवान हिमांशु Himanshu एक सप्ताह से लापता Missing परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदा रिपोर्ट Report

गुमशुदा जवान हिमांशु

उत्तराखंड Uttarakhand के हल्द्वानी Haldwani से एक बड़ी खबर सामने आई है। कुमाऊं रेजिमेंट Kumaoon Rejiment के जवान हिमांशु सिंह छुट्टी पूरी होने के बाद घर से ड्यूटी के लिए गए पर अभी तक ड्यूटी पर नही पहुंच पाये। हिमांशु Himanshu की  ड्यूटी न पहुँचने के खबर उनके परिजनों को मिलते ही हिमांशु के परिवार वाले चिंतित हैं। हल्द्वानी थाने में हिमांशु की गुमशुदा रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है। इस मौके पर पुलिस टीम द्वारा हिमांशु की तलाश शुरू कर दी है।

मिली जानकारी से पता चला है कि हिमांशु सिंह 23 कुमाऊं रेजिमेंट के जवान हैं। हिमांशु वर्तमान में पश्चिम बंगाल में तैनात थे। उनके परिजनों ने बताया कि हिमांशु 45 दिन की छुट्टी आये थे छुट्टी पूरी होने के बाद 22 फरवरी को हल्द्वानी से ड्यूटी के लिए निकले थे। पर ड्यूटी पर नही पहुंच पाने की खबर परिजनों को मिली है। हिमांशु की बात उनके घर वालों से आखिरी बात 28 फरवरी को हुई। परिजनों ने बताया कि 24 फरवरी व 28 फरवरी को किसी दूसरे मोबाईल नंबर से बात की थी तथा मुरादाबाद के किसी एटीएम से उनके खाते में से पैसे भी निकाले गए थे। जिसके बाद हिमांशु से संपर्क नही हो पाया और ना ही अपनी ड्यूटी पर पहुँच पाये। इसकी सूचना हल्द्वानी कोतवाली में दी तथा गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.