Header Ad

Bageshwar: बारात से लौटते समय बाईक दुर्घटना Bike Accident से घायल युवक की हल्द्वानी अस्पताल में हुई मौत Death

Bageshwar बागेश्वर बारात से लौटने समय बाईक दुर्घटना Bike Accident से घायल युवक की हल्द्वानी अस्पताल में हुई मौत Death


राज्य के बागेश्वर जनपद से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। जनपद के कमेड़ीदेवी के सिरी गाँव निवासी एक युवक की बाईक दुर्घटना में मौत हो गई है। बारात से लौट रहे बाईक सवार तीन युवक इस घटना में घायल हुए थे । जिसमें से एक युवक को गंभीर चोट व 2 को मामूली चोटें आईं हैं। मिली जानकारी के अनुसार सेरी गाँव निवासी 35 वर्षीय दीपक सिंह पुत्र किशन सिंह 5 मार्च को बारात में शामिल होने के लिए रावतसेरा गया था। बारात संपन्न होने के बाद दीपक अपने दो साथियों के साथ बाईक से लौट रहा था। वापसी के समय बाईक सानिउडियार के ग्रामीण बैंक के समीप मोड़ पर अनियंत्रित होकर गिर गई। 

इस हादसे में दीपक के सिर व छाती में चोट आई। जबकि एक कि ऐड़ी में चोट व दूसरे को मामूली चोट आई। तभी तीनों युवकों को समुदाय केंद्र कांडा में भर्ती किया गया। जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल बागेश्वर भेजा गया। 6 मार्च को दीपक को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया था। इलाज के दौरान दीपक की मौत हो गयी। इस मौत की खबर से दीपक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।  बताया जा रहा है कि मृतक दीपक की गांव में  किराना दुकान थी। वही घायल युवक हरीश सिंह पुत्र मंगल सिंह का इलाज जिला अस्पताल में ही चल रहा है । कांडा सीएससी के डॉ वरुण भारतवाज ने बताया कि दीपक की छाती की दो पसलियों व सिर में गहरी चोट थी। सेरी गाँव के प्रधान राजेन्द्र सिंह धामी ने बताया कि हादसे के बाद गाँव में शोक की लहर है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.