Header Ad

Breaking News : स्कूल बस School Bus का एक्सीडेंट Accident में 1 छात्रा Student की मौत व 1 छात्र गंभीर हालत से घायल Injured..

स्कूल बस School Bus का एक्सीडेंट Accident में 1 छात्रा Student की मौत व 1 छात्र गंभीर हालत से घायल Injured..


उत्तराखंड में एक और दर्दनाक हादसा देहरादून के विकासनगर से सामने आई हैं। विकासनगर कोतवाली के क्षेत्र बाड़वाला में छात्र छात्राओं से भरी निजी स्कूल की एक बस अनियंत्रित होकर सीधे पेड़ से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में एक छात्रा की मौत होने की खबर सामने आई है। जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल हुआ है । मौके पर घायल छात्र को जीवनगढ़ के अस्पताल ले जाया गया। अभी घायल बच्चे का उपचार चल रहा है। मिली इस जानकारी के मुताबिक बाड़वाला स्थिति एक निजी स्कूल की बस सुबह डाकपत्थर से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी । 

विकास नगर के जलालिया पीर के नजदीक बस अचानक पीपल के पेड़ से जा टकराई । बस की अचानक पेड़ से टक्कर होते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई। इस बस हादसे में 12 साल की छात्र सृष्टि की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है जबकि एक अन्य छात्र नितेश नेगी गंभीर रूप से घायल हो हुआ है। जिसका उपचार चल रहा है। घटना के इस मामले में डाकपत्थर चौकी इंचार्ज जय वीर सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा । जो कि अभी दुर्घटना के कारण की जांच  में स्थानीय पुलिस टीम जुटी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.