Header Ad

युवागायक राकेश खनवाल का महाशिवरात्रि के पर्व पर 'म्यर शम्भू भोले' शिव भजन (गीत) हुआ रिलीज पढ़ें पूरी खबर..

राकेश खनवाल का महाशिवरात्रि के पर्व पर 'म्यर शम्भू भोले' शिव भजन (गीत) हुआ रिलीज पढ़ें पूरी खबर..

महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर उत्तराखंडी युवागायक राकेश खनवाल का शिव भजन रिलीज हुआ है। यह भजन को कुमाऊनी बोली में गाया गया है। इस भजन में भगवान शिव के अंग धारण किये सभी वस्तुओं व जटाओं का वर्णन भलीभांति किया गया है। देश भर में महाशिवरात्रि पर्व पर भक्तों द्वारा भगवान शिवजी के मंदिर में जाकर पूजा अर्चना करते हैं। इसी तरह से राकेश खनवाल ने इस शिव भजन गा कर सभी शिव भक्तों का मनोरंजन  इस गीत के माध्यम से किया है। राकेश खनवाल द्वारा गाये गए सभी गीतों को संगीत प्रेमियों का सहयोग हमेशा से मिलता रहा है। शिव भजन 'म्यर शम्भू भोले' गीत लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस गीत (भजन) का वर्णन राकेश खनवाल व शौरभ ने किया है। शिव भजन में युवा संगीतकार रोहित भंडारी ने संगीत दिया है। गीत की रिकॉर्डिंग पी के स्टूडियो हल्द्वानी में नीरज उप्रेती ने की है। वीडियो में डीओपी विशाल गौतम द्वारा किया गया है। शिव भजन में उत्तराखंड के सुपरस्टार गायक इंदर आर्य व राकेश पनेरू ने सहयोग किया है। वीडियो के निर्माता दीपक पुल्स हैं।  म्यर शम्भू भोले शीर्षक गीत को पुल्स एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। भजन के बोल 'कैलाशो का वाशी , म्यरा शम्भू भोले। सब देवो का देव, म्यरा शम्भू भोले।। 


भगवान शिव की पूजा अर्चना 

महाशिवरात्रि पूरे देश भर में बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है। कहा जाता है कि इस दिन सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण रूप से जल्दी पूरी हो जाती है। महाशिवरात्रि को माता पार्वती व भगवान शिव की जो उपासना करते हैं उन भक्तों पर शिवजी प्रसन्न होते हैं। उत्साह होकर शिव मंदिर में भक्तों की महाशिवरात्रि को बड़ी संख्या में भीड़ लगी रहती है। ऐसे ही उत्तराखंड में भी कई जगहों पर भगवान शिव के भजनों को गा कर शिवजी की पूजा करते है। राकेश खनवाल का  यह गीत को लोग भजन के तौर पर मंदिरों में गाना शुरू कर रहे हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.