Header Ad

Breaking News: 10वी व 12वी (10th,12th) की बोर्ड परीक्षाओं (Board Exam) की तिथि तय देखें टाइम टेबल

उत्तराखंड में 28 मार्च से 18 अप्रैल के बीच होगी लिखित बोर्ड की परीक्षाएं


उत्तराखंड में बीते दिन 3 फरवरी 2022 को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर (नैनीताल) के सभागार में सभापति, विद्यालयी शिक्षा परिषद/ निदेशक, माध्यमिक शिक्षा उत्तराखंड की अध्यक्षता में वर्ष 2022 में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा कार्यक्रम का निर्धारण हेतु परीक्षा समिति की बैठक हुई। इस बैठक के दौरान परीक्षा समिति के द्वारा सर्व सम्मति निर्णय लिया गया है कि उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर (नैनीताल) द्वारा संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की लिखित परीक्षाऐ 28 मार्च 2022 से प्रारम्भ होकर 18 अप्रैल 2022 के मध्य संपादित किये जाने पर  परीक्षा समिति द्वारा सहमति प्रदान की गई हैं। 


सभी विद्यालयों द्वारा छात्रों को परीक्षा की तैयारी व आने वाले हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट के छात्रों को परीक्षा की सूचना मिलते ही अब अपनी तैयारी में जुट गए हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.