Header Ad

महेश जोशी Mahesh Joshi का Chham Chham छम छम कुमाऊनी गीत Kumaoni Song मचा रहा धमाल, YouTube पर 14 Lakh लाख से अधिक लोगों ने देखा

पहाड़ की बात करें तो महेश जोशी (Mahesh Joshi) का आजकल छम छम घुघरू बाजला घम घम हुड़की बाजला गीत (Chham Chham Ghunghur Bajala Gham Gham Hudki Bajala Song) धमाल मचा रहा है। इस गीत को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।


उत्तराखंड में आजकल 'छम छम घुघरू बाजला, घम घम हुड़की बाजला' (Chham Chham Ghunghuru Bajala, Gham Gham Hudki Bajala) गीत बहुत वायरल हो रहा है। इस गीत को लोग खूब पसंद कर रहे हैं । इस गीत ने उत्तराखंड संगीत जगत में महेश जोशी की अच्छी पहचान बना ली हैं । इस गीत को  युवा चर्चित गायक महेश जोशी ने अपनी मधुर आवाज से सजाया है। इस गीत  को पहाड़ी मन यूट्यूब चैनल से तीन महीने पहले रिलीज किया गया था। इस गीत को अभी तक 14 लाख से अधिक लोगों ने यूट्यूब पर देख लिया है। कुमाऊं के रहने वाले महेश का इस गीत ने पहाड़ की संस्कृति में अलग पहचान बना ली है। इस गीत को इंस्टाग्राम Instagram फेसबुक Facebook पर संगीत प्रेमियों ने लाखों रील्स Reels बना लिए है। इस 'घम घम हुड़की' (Gham Gham Hudki Song) गीत पहाड़ से लेकर शहर तक के सभी शादी, बर्थडे व होने वाली हर पार्टीयों में बजाया जा रहा है। इस गीत में आशीम मंगोली  ने संगीत दिया है। गीत के निर्माता सुहाना जोशी व सहयोगी मन जोशी हैं। गीत को एडिट विक्की मिरोला ने किया है। महेश जोशी का इससे पूर्व 'होल्यो लाग्यो हिमाली डाना' गीत को लोगों ने बहुत पसंद किया था। महेश जोशी Mahesh Joshi को हव्लो लाग्यो हिमाली डाना गीत ने पूरे उत्तराखंड में पहचान दिलाई। जिसके बाद महेश ने लगातार कुमाऊनी गीत लोगों के बीच प्रस्तुत कर रहे हैं।

युवागायक महेश जोशी Mahesh Joshi के बारे में जानें

युवागायक महेश जोशी

महेश जोशी का जन्म 1 जुलाई 1992 को चंपावत जनपद के हिडिगा बगेड़ी गाँव मे हुआ । महेश ने 10वी की पढ़ाई के बाद नौकरी करने लगे। नौकरी के साथ साथ इन्होंने संगीत ओर अपनी रुचि बढ़ाई। संगीत का सौक महेश को बचपन से था । 2018 में महेश ने हिट हिमु रे गीत प्रस्तुत की। इससे ज्यादा पहचान न मिलने के बाद महेश ने फिर कई गीत गाये। वर्तमान में महेश के 18 से 20 गीत बाजार में आ चुके हैं। महेश ने बताया कि परिवार में माताजी-पिताजी, इनकी पत्नी एक बेटी व दो भाई हैं।

महेश के कुछ गीत जो इस प्रकार से हैं

  • हुड़की बजोला
  • नेपाली को बाज
  • हव्लो लाग्यो हिमाली डाना
  • परु नाच छमा छम
  • मैं छुं पहाड़ी
  • आंखों में काजल
  • ठंडो पाणी
  • छलिया गीत ओ हिमा
  • मैं जाछू परदेश
  • शाली हिरूली
  • बस नीलू मोटर मा
  • महेश दा गीत
  • बाटा चा रौली
  • परु नाच छमा छम