Header Ad

दर्शन व दीपा (Darshan Farswan & Deepa Nagarkoti ) का झुमैलो (Jhumailo) गीत हुआ रिलीज़, लोगों को खूब आ रहा पसंद..पढ़ें पूरी खबर


झुमैलो 'उत्तरायणी कौतिक' एक पारम्परिक गीत है इस गीत माध्यम से बागेश्वर में उत्तरायणी कौतिक का वर्ण कुछ इस प्रकार से किया है।

उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध गायकों व गायिकाओं में दीपा नगरकोटी व दर्शन फरस्वान Deepa Nagarkoti & Darshan Farswan का नाम भी आता है। इन दोनों की मधुर आवाज में लोकगीत झुमैलो हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज हुआ है।  यह गीत वर्षों से लगने वाला बागेश्वर उत्तरायणी कौतिक पर आधारित है। उत्तराखंड में माघ महीने की शुरुआत में लगने वाला चर्चित उत्तराणी मेला व घुघुतिया त्यौहार का झुमैलो गीत के माध्यम से दर्शाया गया है, तथा उत्तराणी कौतिक में प्रेम-प्रेमिकाओं, रिश्तेदार व अन्य लोगों के मिलने का खूबसूरत पल माना जाता है। जो एक दूसरे से मिलने का कई महीनों से इंतजार रहता है। 

जनपद बागेश्वर के दानपुर की रीति रिवाज व मेले में श्रद्धालुओं द्वारा पूजा अर्चना, गीत-संगीत, झोड़ा-चाचरी व अन्य  बातों का भी जिक्र इस गीत में किया गया है। यह झुमैलो गीत लोगों  को खूब पसंद आ रहा है। गायिका दीपा नगरकोटी ने कई गीत गाए हैं जो उत्तराखंड में  सुपरहिट रहे । साथ ही झुमक्याली गीते के लोकगायक दर्शन फर्स्वाण जिन्होने उत्तराखंड के सुपरहिट गीतों में अपना रिकॉर्ड बना लिया है। हर संगीत प्रेमी के जुबां पर दर्शन फर्स्वाण के गीत रहते हैं। दर्शन फर्स्वाण शिव भजन, जागर के लिए भी  प्रसिद्ध माने जाते हैं। झुमैलो गीत में सुप्रसिद्ध संगीतकार रणजीत सिंह ने पहाड़ी बाद्य यंत्रों का प्रयोग कर गीत में चार चांद लगा दिए है। झुमैलो गीत के लेखिका दीपा नगरकोटी हैं। रणजीत सिंह का संगीत सुनने का लोगों को इंतजार रहता है। रणजीत एक के बाद एक लगातार कई सुपरहिट गीतों में अपनी संगीत कला दिखाकर लोगों के मन मोह लेते हैं। अपनी पहाड़ की संस्कृति को बचाने में अहम भूमिका निभाई है।

दीपा नगरकोटी

दीपा नगरकोटी के गीत-

मोहना

ऐ जाओ पहाड़

म्यारा स्वामी

फैसन चली रें

मेरी हिया

हे सोनू

झुमका छन बाली रे

छीन पातल को घस्यारी

दर्शन फर्स्वाण

दर्शन फर्स्वाण के सुपरहिट गीत-

झुमक्याली

हे नंदा हे गौरा

शिव की बारात

रंगीली भाना

रमुली दीदी को होली

दादू गोरिया

हिमगिरि की चेली 

चक्रव्यूह

शिव जटाधारी

चाचड़ी

स्याळी मेरी परधानी

मेरी राजुला

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.